LIVE UPDATE
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के सात शहरों को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान…राष्ट्रपति मुर्मू देंगी…बिलासपुर को प्रेसीडेंशियल अवॉर्ड

बिलासपुर… छत्तीसगढ़ एक बार फिर स्वच्छता के क्षेत्र में राष्ट्रीय पटल पर चमकने जा रहा है। स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 के तहत राज्य के सात नगरीय निकायों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाजा जाएगा। 17 जुलाई को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले भव्य समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु स्वयं यह पुरस्कार प्रदान करेंगी।

इस अवसर पर केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री  मनोहर लाल और राज्य मंत्री तोखन साहू भी मौजूद रहेंगे।

प्रेसीडेंट्स अवार्ड पाने वाले नगर निकाय:

  1. बिलासपुर नगर निगम – तीन लाख से दस लाख आबादी वाले बड़े शहरों की श्रेणी में
  2. कुम्हारी नगर पालिका परिषद – 20,000 से 50,000 आबादी वाले छोटे शहरों की श्रेणी में
  3. बिल्हा नगर पंचायत – 20,000 से कम आबादी वाले बहुत छोटे शहरों की श्रेणी मे

मिनिस्टरियल अवार्ड:

रायपुर नगर निगम को राज्य स्तरीय उत्कृष्टता के लिए मिलेगा  ‘मिनिस्टरियल अवार्ड’…

सुपर स्वच्छता लीग में छत्तीसगढ़ के तीन निकाय

स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 में इस बार पहली बार ‘सुपर स्वच्छता लीग’ की शुरुआत की गई है..इसमें लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शहरों को शामिल किया गया है। इस विशेष श्रेणी में छत्तीसगढ़ के तीन निकायों को शामिल किया गया हैं:..इनके नाम हैं…

  • अंबिकापुर नगर निगम – 50,000 से 3 लाख आबादी श्रेणी में
  • पाटन नगर पंचायत – 20,000 से कम आबादी में
  • बिश्रामपुर नगर पंचायत –20,000 से कम आबादी में
  • मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने दी बधाई

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने सभी विजयी नगरीय निकायों को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने बतायाकि, “यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ के स्वच्छता मॉडल की मजबूती का प्रमाण है। आने वाले वर्षों में और भी नगर निकाय इस सूची में शामिल होंगे।”

नवाचार और सतत प्रयासों का नतीजा

राज्य सरकार, नगरीय प्रशासन विभाग और स्थानीय संस्थाओं द्वारा स्वच्छता को लेकर लगातार किए जा रहे नवाचारों और प्रतिबद्ध प्रयासों का यह परिणाम है कि छत्तीसगढ़ देश में स्वच्छता के मानचित्र पर अपनी सशक्त पहचान बना चुका है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close