CG: रायपुर। राजधानी रायपुर के आरंग क्षेत्र में डबल मर्डर से हड़कंप मच गया है। बुजुर्ग दंपति की उनके घर के अंदर बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी ने नुकीले धारदार हथियार से हमला कर दोनों को मौत के घाट उतार दिया। मौके पर पुलिस की टीम पहुंची है। साथ ही मामले की जांच जारी है।

जानकारी के मुताबिक, घटना आरंग थाना क्षेत्र के बीरबीरा गांव की है। गांव के एक मकान के अंदर बुजुर्ग पति-पत्नी की लाश मिली। घटना की सूचना मिलते ही आंरग पुलिस, डाॅग स्क्वाड और एफएसएल की टीम पहुंची।

पुलिस ने मृतकों की पहचान सदासी राम साहू 65 वर्ष और पत्नी आसबाती 62 वर्ष निवासी बीरबीरा गांव के रूप में की है। पुलिस जांच में शव के शरीर पर नुकीले धारदार हथियार से वार के कई निशान मिले हैं। पुलिस आशंका जता रही हैं कि आरोपी ने पति-पत्नी पर धारदार हथियार से वार किया। हमले में जब दोनों की मौत हो गई तो आरोपी ने शव को घर में ही छोड़कर फरार हो गया।

फिलहाल आरोपी ने हत्या को क्यों अंजाम दिया और इसके पीछे उसका कारण क्या था। इसकी जांच रायपुर ग्रामीण पुलिस द्वारा की जा रही है।