LIVE UPDATE
Big news

प्रस्ताव भेजें…हॉस्पिटल में ही होगी जांच पड़ताल..संचालक ने दिया आदेश..रोस्टर बनाकर करें काम..निर्माण का सुनाया फरमान

टीम वर्क के साथ क्वालिटी एश्योरेंस पैरामीटर का करें पालन

बिलासपुर—स्वास्थ्य संचालक आयुक्त डॉ.प्रियंका शुक्ला बिलासपुर पहुंचकर औचक सेंदरी स्थित राज्य मानसिक चिकित्सालय का दौरा किया। जांच पड़ताल के बाद प्रियंका शुक्ला ने अस्पताल में सुविधा बढ़ाना का आदेश दिया। उन्होने कहा सेन्दरी में प्रदेश का एक मात्र मानसिक चिकित्सालय है। चिकित्सालय को मॉडल के रूप में विकसित किया जाना है। इसके लिए टीम वर्क और समन्वय बनाकर करना होगा। 
आयुक्त सह संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. प्रियंका शुक्ला ने मंगलवार को राज्य मानसिक चिकित्सालय सेंदरी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के सभी वार्डों का भ्रमण किया। उन्होने बताया कि सेन्दरी में प्रदेश का मात्र एक राज्य मानसिक चिकित्सालय है। इसे आदर्श रूप में विकसित किया जाएगा। सभी को टीम वर्क के साथ समन्वय बनाकर काम करना होगा।
                     डॉ. शुक्ला ने चिकित्सालय के रंग रोगन का आदेश दिया। उन्होने लोक निर्माण विभाग को आदेश दिया कि प्रवेश द्वार निर्माण के साथ ही सूचक बोर्ड को व्यस्थित करें। चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान प्रियंका शुक्ला ने कहा कि नर्सिंग स्टॉफ और चतुर्थ श्रेणी के पर्याप्त कर्मचारी हैं। बावजूद इसके चिकित्सालय में वार्डों का व्यवस्थित संचालन नहीं है। डॉ. शुक्ल ने आदेश दिया कि रोस्टर बनाकर ड्यूटी लगाएं। भर्ती मरीजों का सुचारू रूप से देखभाल करें।
  स्वास्थ्य संचालक ने कहा कि चिकित्सालय में विभिन्न नर्सिंग संस्थानों से क्लिनिकल प्रशिक्षण में आने वाले नर्सिंग छात्र-छात्राओं की तीन पालियों में ड्यूटी निर्धारित करें। क्षमता अनुसार कार्य भी कराएं। डॉ प्रियंका शुक्ला ने कहा कि मेटल चिकित्सालय शहर से 15 किलोमीटर दूर है।मरीजो को जॉच के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बेहतर गोगा कि चिकित्सालय में ही मरीजों के लिए सभी सुविधाएं विकसित किया जाए। प्रियंका शुक्ला ने प्रबंधन को लिए प्रस्ताव तैयार कर भेजने को कहा।
डॉक्टर शुक्ला ने दुहराया कि राज्य का एक मात्र मानसिक चिकित्सालय है। यहां ना केवल छत्त्तीसगढ़ से बल्कि अन्य राज्यों से भी मरीज इलाज कराने आते हैं। हमारी जिम्मेदारी है कि सभी मरीजों के साथ संवेदनशील व्यवहार हो। सहयोग हर स्तर पर किया जाए।
     निरीक्षण के दौरान राज्य कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कमलेश जैन, संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवायें डॉ. सुरेश कुमार तिवारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रमोद तिवारी, अस्पताल अधीक्षक राज्य मानसिक चिकित्सालय सेंदरी डॉ. प्रभु चौधरी, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग और  चिकित्सालय के मेट्रन उपस्थित रहे।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close