LIVE UPDATE
BilaspurChhattisgarh

खनिज चोरों पर शिकंजा: ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त,..विभाग ने पकड़ा रेत का अवैध भंडार

बिलासपुर,…जिले में अवैध खनन, रेत के अवैध परिवहन और भंडारण के खिलाफ खनिज विभाग ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश और उप संचालक, खनिज प्रशासन के मार्गदर्शन में 30 जुलाई को खनिज अमला  ने रतनपुर, जोगीपुर, कोटा, बेलगहना, सोनपुरी, नगोई और आमागोहन क्षेत्रों में सघन निरीक्षण किया गया।

इस दौरान टीम ने जोगीपुर क्षेत्र में रेत का अवैध परिवहन करते हुए दो ट्रैक्टर वाहन पकड़ा l जिन्हें पुलिस थाना रतनपुर की अभिरक्षा में रखा गया है।  आमागोहन क्षेत्र में इसी तरह  अवैध परिवहन करते  तीन ट्रैक्टर वाहन को पकड़ कर पुलिस चौकी बेलगहना में जमा किया गया है।

सबसे बड़ी कार्रवाई नगोई क्षेत्र में सामने आईl, अज्ञात व्यक्ति द्वारा लगभग 700 घनमीटर रेत का अवैध भंडारण किया गया था। रेत भंडार को खनिज नियमों के तहत जप्त कर  निरंजन पैंकरा, सदस्य जिला पंचायत की सुपुर्दगी में दिया गया है।

खनिज विभाग ने  स्पष्ट किया है कि जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button