CG News/कांकेर। जिले के थाना अंतागढ़ क्षेत्र अंर्तगत ग्राम कुहचे में स्थित एसएसबी कैंप में तैनात एक जवान आनंद प्रकाश तिवारी निवासी उत्तरप्रदेश ने साेमवार सुबह स्वयं को अपनी सर्विस रायफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही एसएसबी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही हैं।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक एसएसबी का जवान आनंद प्रकाश तिवारी निवासी उत्तरप्रदेश ग्राम कुहचे स्थित एसएसबी कैंप में हवलदार के पद पर तैनात था।

ये खबर भी पढ़ें…
Cg news – ईडब्ल्यूएस ज़मीन की जांच, 5 कॉलोनाइजरों को नोटिस जारी
Cg news – ईडब्ल्यूएस ज़मीन की जांच, 5 कॉलोनाइजरों को नोटिस जारी
CG News।रायगढ़: कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर जिले में कॉलोनाइजरों द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया जा रहा है कि अज्ञात कारणों के चलते उसने अपनी सर्विस रायफल से साेमवार काे स्वयं को गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही एसएसबी कैंप के अधिकारियों और स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी गई। संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी मौके के लिए रवाना किया गया ।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News -गणेश चतुर्थी से पहले रायपुर पुलिस का एक्शन: उरला में धारदार हथियार लहराकर खौफ फैलाने वाला बदमाश गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई
CG News -गणेश चतुर्थी से पहले रायपुर पुलिस का एक्शन: उरला में धारदार हथियार लहराकर खौफ फैलाने वाला बदमाश गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई
CG News -गणेश चतुर्थी और आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए राजधानी रायपुर की नॉर्थ जोन पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फिलहाल जवान ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद ही घटना से जुड़ी जानकारी सामने आने की उम्मीद है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कांकेर एसपी निखिल राखेचा ने कहा कि जवान के घातक कदम उठाने की सूचना हमें एसएसबी कैंप से मिली है। बताया जा रहा है कि जवान आनंद प्रकाश तिवारी ने अपनी ही सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली है।

ये खबर भी पढ़ें…
अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा, सड़क को तत्काल सुधारने के दिए निर्देश
अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा, सड़क को तत्काल सुधारने के दिए निर्देश
रायपुर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश में बारिश के दौरान निर्माणाधीन सड़कों के कारण नागरिकों को आवागमन में हो...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अंतागढ़ थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।