RPSC Agriculture Department Exam: कृषि विभाग भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी, जानें कब से होंगे एग्जाम

RPSC Agriculture Department Exam: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने कृषि विभाग भर्ती परीक्षा-2024 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है।
RPSC Agriculture Department Exam/आयोग के सचिव रामनिवास मेहता ने जानकारी दी कि इन परीक्षाओं का आयोजन 12 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2025 के बीच किया जाएगा। इस दौरान सामान्य ज्ञान से लेकर विभिन्न तकनीकी पदों के लिए 13 अलग-अलग विषयों में परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
12 अक्टूबर (रविवार)
दोपहर 3:00 से 3:40 बजे तक- सामान्य ज्ञान (GK) सभी 13 पदों के लिए
सुबह 10:00 से दोपहर 12:00 बजे तक- सहायक सांख्यिकी अधिकारी (आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग) परीक्षा
13 अक्टूबर (सोमवार)
सुबह 10:00 से 11:50 बजे- सहायक कृषि अधिकारी
दोपहर 3:00 से 4:50 बजे- सांख्यिकी अधिकारी
14 अक्टूबर (मंगलवार)
सुबह 10:00 से 11:50 बजे- ARO- एग्रीकल्चर केमिस्ट्री
दोपहर 3:00 से 4:50 बजे- ARO- एग्रोनॉमी
15 अक्टूबर (बुधवार)
सुबह 10:00 से 11:50 बजे — ARO- एंटोमालॉजी
दोपहर 3:00 से 4:50 बजे — ARO- एग्रीकल्चर बॉटनी
16 अक्टूबर (गुरुवार)
सुबह 10:00 से 11:50 बजे- ARO- प्लांट पैथोलॉजी
दोपहर 3:00 से 4:50 बजे- ARO- हॉर्टिकल्चर
17 अक्टूबर (शुक्रवार)
सुबह 10:00 से 11:50 बजे- AARO- एग्रीकल्चर केमिस्ट्री
दोपहर 3:00 से 4:50 बजे- AARO- एग्रोनॉमी
18 अक्टूबर (शनिवार)
सुबह 10:00 से 11:50 बजे- AARO- एंटोमालॉजी
दोपहर 3:00 से 4:50 बजे- AARO- बॉटनी
9 अक्टूबर (रविवार)
सुबह 10:00 से 11:50 बजे- AARO- प्लांट पैथोलॉजी
अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी
- सभी परीक्षाएं लिखित (ऑफलाइन) मोड में आयोजित की जाएंगी।
- परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से कम से कम एक घंटा पहले पहुंचना अनिवार्य होगा।
- एडमिट कार्ड RPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा से कुछ दिन पहले उपलब्ध कराए जाएंगे।