LIVE UPDATE
BilaspurChhattisgarh

प्रमोशन में आरक्षण…बिजली कर्मचारियों ने किया अनिश्चितकालीन हड़ताल का एलान…कहा..प्रबंधन लागू करे पिंगुआ रिपोर्ट

आरक्षित कर्मचारी संघ ने किया सामूहिक अवकाश का एलान

रायपुर—छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल आरक्षित वर्ग अधिकारी संघ ने पदोन्नति में आरक्षण समेत अन्य मांगों को लेकर आंदोलन का एलान किया है। संघ  अध्यक्ष आर.एल. ध्रुव ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान विद्युत कंपनी प्रबंधन पर कर्मचारियों की मांगों को लेक उदासीनता का आरोप लगाया है। संघ ने बताया कि लगातार प्रयास और आश्वासन के बाद भी प्रबंधन की अनदेखी समझ से परे है। मांग पूरी नहीं होने की सूरत में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को मजबूर हैं।

पदोन्नत्ति में आरक्षण और अन्य मांग को लेकर छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल आररक्षित वर्ग अधिकारी संघ ने अनिश्चित कालीन हड़ताल का एलान किया है। कर्मचारी संघ ने आरोप लगाया है कि लगातार मांग के बावजूद प्रबंधन कर्मचारी हितों के प्रति पूरी तरह से उदासीन है।

कर्मचारी नेताओं ने कहा कि पिंगुआ कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर विद्युत कंपनी अधिकारियों और कर्मचारियों को पदोन्नति में आरक्षण जल्द से जल्द दिया जाए। बावजूद इसके प्रबंधन ने अब तक ठोस निर्णय नहीं लिया है। यदि कर्मचारियों की मांग को गंभीरता से नहीं लिया गया तो संगठन के बैनर तले सभी कर्मचारी और अधिकारी 10 मार्च को प्रदेशस्तरीय सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। दस हजार से अधिक कर्मचारी इस दौरान अपनी मांग को लेकर सरकार पर दबाव बनाएंगे।

बावजूद इसके यदि प्रबंधन ने कर्मचारियों की मांग को गंभीरता से नहीं लिया तो 17 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। संघ ने चेतावनी के साथ बताया कि हड़ताल के कारण यदि विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पर प्रभाव पड़ता है तो इसके लिए विद्युत कंपनी जिम्मेदारी होगी।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close