LIVE UPDATE
Big news

भ्रष्ट कार्यपालन अभियंता को तत्काल हटाएं…प्रदेश संगठन प्रमुख रोहित ने कहा…बर्दास्त नहीं वरिष्ठ कर्मचारियों का अपमान..करेंगे प्रदेश स्तरीय आंदोलन

कोरबा जल संसाधन कार्यपालन अभियंता को हटाने की मांग

बिलासपुर— छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी ने एक बार फिर लिपिकों के साथ मोर्चा खोल दिया है। तिवारी ने जल संसाधन विभाग कोरबा के कार्यपालन अभियंता  एस एल द्विवेदी को हटाने की मांग की है। तिवारी ने आरोप लगाया है कि कार्यपालन अभियंता की प्रताड़ना से लिपिकों का काम करना मुश्किल हो गया है। उन्होने कहा कि एसएल द्विवेदी उच्चाधिकारियों के निर्देशों ना मानकर अपनी तानाशाही को अंजाम दे रहे हैं। 
छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ ने कोरबा जल संसाधन विभाग कार्यपालन अभियंता को तत्काल हटाए जाने की मांग की है। प्रेस नोट जारी कर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी ने बताया कि  एस एल द्विवेदी की तानाशाही से कार्यालय का एक एक कर्मचारी त्रस्त है। द्विवेदी ने कार्यालय के काम काज का वातावरण प्रदूषित कर दिया है। लगातार वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश और निर्देशों की अनदेखी करते हैं। रोहित तिवारी ने बताया कि द्विवेदी ने शासन के नियमों को दरकिनार कर नियम के विपरीत संलग्नीकरण के जरिए भ्रष्टाचार का खेल खेल रहे है।  सीनियर कर्मचारी को प्रताड़ित कर दूसरे मुख्यालय के कर्मचारी से कार्य लेते हैं। इसके चलते कर्मचारियों का मनोबल लगातार गिर रहा है।
रोहित ने बताया कि कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार करने में जल संसाधन कार्यपालन अभियंता को मजा आता है। उन्होने बताया कि  संभागीय कार्यालय में पदस्थ दुरेश चौहान वरिष्ठ कर्मचारी हैं। उन्हें अभियंता की तरफ से लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। अपमानित करने के लिए उनकी जगह बिलासपुर मुख्यालय में पदस्थ कर्मचारी से कार्य लिया जा रहा है। मामले में शिकायत के बाद उच्च  अधिकारी द्विवेदी को निर्देश दिया कि सुरेश चौहान वरिष्ठ और अनुभवी कर्मचारी हैं। उनके साथ दुर्व्यवहार अनुचित है। बावजूद इसके एसएल द्विवेदी आदेश की अनदेखी करते हुए ना केवल सुरेश चौहान की वरिष्ठता को दरकिनार किया। बल्कि चौहान समेत अन्य कर्मचारियों को लगातार अपमानित किया जा रहा है।
संघ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी ने बताया कि द्विवेदी की छवि  भ्रष्ट, नाकाबिल और दुर्व्यवहार करने वालें आधिकारियों में है। संघ ने मुख्य मंत्री, जल संसाधन मंत्री से मांग की है कि कर्मचारी विरोधी भ्रष्ट कार्य पालन अभियंता को तत्काल संभागीय कार्यालय कोरबा से हटाया जाए। यदि शासन की तरफ से मांग को मानने से इंकार किया गया तो लिपिक संघ प्रदेश स्तरीय आंदोलन के लिए पूरी तरह से तैयार है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close