LIVE UPDATE
Big news

बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार…मोटरसायकल में आगजनी के आरोपियों को भेजा गया जेल…पुलिस ने दरगाह को निशाना बनाने वाले को भी पकड़ा

रेप, चोरी,आगजनी और चाकूबाजी के जुर्म में आधा दर्जन को किया गिरफ्तार

बिलासपुर—सरकन्डा पुलिस ने अलग अलग अपराध में कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नाबालिग को भगाकर शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को जेल दाखिल कराया है। शराब पीने से मना करने के बाद मोटरसायकल को आग के हवाले करने के जुर्म में दो आरोपियों को धर दबोचा। सरकन्डा पुलिस ने इसके अलावा चाकूबाजी करने वाले आरोपी को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। इसी तरह रतनपुर पुलिस ने भी कार्रवाई कर दरगाह में चोरी के जुर्म में एक नाबालिग समेत दो आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड में जेल दाखिल कराय है।
पकड़ाया बलात्कार का आरोपी
सरकन्डा पुलिस ने शादी का झांस देकर बलात्कार की शिकार अपहरण की गयी बाालिका को परिजनों के हवाले किया है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया है। पुलिस के अनुसार मामले में पीडिता के परिजनों ने 17 अप्रैल को गुमशुदगी और अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराया था।
मामले को विवेचना में लेकर पतासाजी अभियान चलाया। 24. अप्रैल को जानकारी मिली कि अपहृत बालिका को भूकंप अटल आवास में रहने वाला राजकुमार यादव के साथ देखा गया है। आरोपी इस समय बालिका के साथ तारबहार क्षेत्र स्थित एक मकान में रहता है। सूचना के बाद पुलिस टीम ने धावा बोला। बालिका को बरामद कर पूछताछ की कार्रवाई को अंजाम दिया।
बालिका ने पुलिस को बताया कि आरोपी राजकुमार यादव ने शादी का झांसा देकर अपने साथ लेकर गया।  तारबाहर थाना क्षेत्र में मकान लेकर शारीरिक संबंध बनाया। पीडिता के बयान पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट का अतिरिक्त अपराध जोड़ा गया। राजकुमार यादव को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया।
मोटरसायकल आगजनी के आरोपी गिरफ्तार
 सरकन्डा पुलिस ने अटल आवास बहतराई निवासी अनिल दास मानिकपुरी की शिकायत पर  दो पहिया वाहन को आग के हवाले करने वाले दो आरोपियोे को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार अनिल दास ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि अपनी स्कूटी को पार्किंग में खड़ा किया था। रात्रि करीब 2.30 बजे पड़ोसी घनश्याम प्रसाद शर्मा ने जगाया और बताया कि गाड़ी में आग लग गयी है। खबर मिलते ही बाहर आया और स्कूटी के साथ पड़ोसियां के मोटर सायकल को जलते देखा। इसके अलावा आसपास बिजली के तार मीटर और सामान भी जलते देखा। पड़ोसियों के सहयोग से किसी तरह आग को बुझाया।
पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लिया। जांच पड़ताल के दौरान अटल आवास निवासी समीर महरोलिया और सन्नी निषाद को पकड़ा गया। पूछताछ में  समीर महरोलिया ने बताया कि 21 अप्रैल की  रात्रि अपने साथी सन्नी निषाद के साथ अटल आवास के छत में शराब पीकर नीचे उतर रहा था। इसी दौरानअनिल दास मानिकपुरी और उसकी पत्नि ऋतु श्रीवास्तव ने छत में शराब पीने से मना किया। इसके बाद गुस्से में 22 अप्रैल को रात्रि में  सीढ़ी के पास रखे 4  मोटर सायकल में आग लगा दिया। पुलिस ने बयान दर्ज करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा है।
दरगाह में चोरी..दो गिरफ्तार
      रतनपुर  पुलिस ने जूनाशहर के दरगाह में 23 अप्रैल की दरमियानी रात्रि चोरी की घटना को अंजाम देने वालों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार अज्ञात आरोपियों ने  दरगाह से एक मोबाईल, एक कम्प्यूटर मॉनीटर, माउस,2  कैमरा, 2 दान पेंटी और नगदी को पार किया। मामले में मौलाना मोहम्मद फारूख ने रिपोर्ट दर्ज कराया। पतासाजी के दौरान पुलिस ने दरगाह में  लगे सीसीटीव्ही को खंगाला। फुटेज के सहारे संदेहियों को घेराबन्दी कर धर दबोचा।
पूछताछ के दौरान संदेही सिद्धार्थ धुर्वे ऊर्फ बिट्टू ने अपने साथियों के साथ चोरी की घटना करना कबूल किया। पुलिस ने बिट्टटू की निशानदेही पर नाबालिक को भी पकड़ा। आरोपी के कब्जे से चोरी मोबाईल, कम्प्यूटर मॉनीटर, माउस, कैमरा,दान पेंटी,और नगदी 1300 रूपये बरामद किया। पुलिस ने नाबालिक के साथ आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा है। साथ ही अन्य फरार आरोपियों कर रही है।
आर्म्स एक्ट के चपेट में आया आरोपी
सरकन्डा थाना पुलिस को पेट्रोलिंग के दौरान जानकारी मिली कि मुक्तिधाम चौक अटल आवास के पास एक व्यक्ति धारदार चाकू लहराकर राहगीरो को धमकी दे रहा है। खबर मिलते ही पेट्रोलिंग पार्टी मौके पर पहुंच गयी। मुक्तिधाम चौक सरकण्डा के पास आरोपी अपुराग कश्यप को  चाकू के साथ धर दबोचा। 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close