Rangbhari Ekadashi 2025/फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को रंगभरी एकादशी के रूप में मनाया जाता है, जिसे आमलकी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है।

यह दिन हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है, क्योंकि इसे भगवान विष्णु के साथ-साथ भगवान शिव की भी आराधना का अवसर माना जाता है।

ये खबर भी पढ़ें…
करीब नौ लाख में लॉन्च हुई Mahindra XUV 3XO REVX Edge! मिलेगा पैनोरामिक सनरूफ और भी बहुत कुछ
करीब नौ लाख में लॉन्च हुई Mahindra XUV 3XO REVX Edge! मिलेगा पैनोरामिक सनरूफ और भी बहुत कुछ
महिंद्रा ने XUV 3XO REVX Edge को 9.39 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है. इसमें पेट्रोल और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Rangbhari Ekadashi 2025 खासकर वाराणसी में इस दिन की भव्यता देखने लायक होती है, जहां भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, रंगभरी एकादशी का संबंध भगवान शिव से भी जुड़ा है। ग्रंथों के अनुसार, जब भगवान शिव माता पार्वती से विवाह के बाद पहली बार काशी नगरी पहुंचे, तो उन्होंने मां पार्वती को गुलाल अर्पित किया। तभी से यह दिन रंगभरी एकादशी के नाम से प्रसिद्ध हो गया और इस दिन श्रद्धालु विशेष रूप से शिव-पार्वती का पूजन एवं रंगों से उत्सव मनाते हैं। यही कारण है कि यह एकादशी होली के त्योहार का शुभारंभ मानी जाती है।

ये खबर भी पढ़ें…
XUV 3XO- लोगों को खूब पसंद आ रही Mahindra की ये SUV! सेफ्टी के लिए मिलते हैं कई फीचर्स
XUV 3XO- लोगों को खूब पसंद आ रही Mahindra की ये SUV! सेफ्टी के लिए मिलते हैं कई फीचर्स
Mahindra XUV 3XO ने ढाई साल से कम समय में 2.5 लाख बिक्री का आंकड़ा पार किया है. SUV में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस वर्ष रंगभरी एकादशी 10 मार्च 2025 को मनाई जाएगी। पंचांग के अनुसार, एकादशी तिथि 09 मार्च 2025 को रात 07:44 बजे शुरू होगी और 10 मार्च 2025 को सुबह 07:43 बजे समाप्त होगी। इस तिथि में भक्त व्रत एवं पूजा-पाठ कर भगवान विष्णु और भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।

रंगभरी एकादशी के दिन भगवान विष्णु, भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष पूजा करने से सुख-समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इस दिन आंवले के पेड़ की पूजा का भी विशेष महत्व बताया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
नई Tata Sierra Legend Series हुई लॉन्च, जाने कीमत! नए वेरिएंट्स के साथ मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स
नई Tata Sierra Legend Series हुई लॉन्च, जाने कीमत! नए वेरिएंट्स के साथ मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स
Tata Sierra Legend Series ₹11.99 लाख से लॉन्च हुई है. इसमें पांच वैरिएंट्स, नए कलर और प्रीमियम फीचर्स मिलेंगे. इंजन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मान्यता है कि इस दिन किसी मंदिर में आंवला वृक्ष लगाना अत्यंत शुभ होता है। भक्त इस दिन व्रत रखकर, दान-पुण्य और संकीर्तन कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।Rangbhari Ekadashi 2025

वाराणसी में इस दिन का महत्व सबसे अधिक होता है। यहां काशी विश्वनाथ मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है, और भव्य रूप से भगवान शिव और माता पार्वती का श्रृंगार एवं पूजन किया जाता है। इस दिन शिवभक्त गुलाल और अबीर उड़ाकर आनंदोत्सव मनाते हैं, जिससे वातावरण भक्तिमय और रंगों से सराबोर हो जाता है।

व्रत का पारण करने के बाद श्रद्धा अनुसार अन्न, वस्त्र, धन एवं अन्य जरूरतमंद चीजों का दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। धार्मिक दृष्टि से, यह एकादशी मोक्ष और सुख-समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करने वाली मानी जाती है। अतः इस दिन विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और आत्मिक शांति की अनुभूति होती है।Rangbhari Ekadashi 2025