रायपुर। राम मंदिर में चंदा चोरी को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी पारा चढ़ गया है। इस मुद्दे पर कांग्रेस ने प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में जोरदार प्रदर्शन किया। इस बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है।

दीपक बैज ने कहा कि भाजपा के लोग खुद को चौकीदार कहते हैं चौकीदार हैं, तो फिर चोरी कैसे हो गई? उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में भाजपा नेता चुप्पी साधे हुए हैं। इसका मतलब इसमें भाजपा का ही हाथ हैं। कांग्रेस इस मुद्दे को सड़क से सदन तक उठा रही है और भाजपा से जवाब मांग रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
शासकीय नवीन महाविद्यालय, गुढ़ियारी रायपुर में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में हिन्दी पखवाड़े का आयोजन
शासकीय नवीन महाविद्यालय, गुढ़ियारी रायपुर में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में हिन्दी पखवाड़े का आयोजन
रायपुर।हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में शासकीय नवीन महाविद्यालय, गुढ़ियारी रायपुर में हिन्दी पखवाड़े का आयोजन किया गया। हिन्दी भाषा के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भाजपा ने 12 जुलाई को अपने सोशल मीडिया पर दीपक बैज को ‘अपराधियों का अध्यक्ष’ बताने वाला पोस्ट किया था। इस पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने करारा जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस का पिछला तीन साल का कार्यकाल पूरी तरह संघर्ष का रहा है।

भाजपा को दूसरों पर उंगली उठाने से पहले अपने नेताओं पर लगे आरोपों का जवाब देना चाहिए। कोरिया में भाजपा नेता ने दूसरे भाजपा नेता को जिंदा जलाया, दुर्ग में अफीम की खेती, तिल्दा में रेप की घटना समेत कई मामलों में भाजपा के नेता शामिल है। भाजपा ने अपराधियों को पालकर रखा हैं और आरोप हम पर लगाए जा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
गरज-चमक के बीच मौत का कहर, जांजगीर-चांपा में बिजली गिरने से चार की मौत.. पसर गया मातम
गरज-चमक के बीच मौत का कहर, जांजगीर-चांपा में बिजली गिरने से चार की मौत.. पसर गया मातम
जांजगीर-चांपा... बारिश और गरज-चमक के बीच शनिवार को जांजगीर-चांपा जिले में आकाशीय बिजली आफत बनकर गिरी। जिले के अलग-अलग हिस्सों में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.