LIVE UPDATE
Big newsBilaspurChhattisgarh

जनता की राहत, सरकार की पहल: दो प्रमुख सड़कों के लिए 28.81 करोड़ की स्वीकृति..अरुण साव का तोहफा

बिलासपुर… लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव ने बिलासपुर जिले में दो महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों के लिए कुल 28.81 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। मंत्रालय रायपुर स्थित लोक निर्माण विभाग से 7 नवम्बर को इस संबंध में प्रशासनिक स्वीकृति आदेश जारी कर दिए गए हैं।

लोक निर्माण विभाग के ईई सी.एस. विंध्यराज के अनुसार, स्वीकृत कार्यों में सीपत–बलोदा–कोरबा मार्ग के 14.40 किलोमीटर लंबे हिस्से के मजबूतीकरण के लिए 20.41 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इसके साथ ही हथनी–नवागांव–गोड़ी–उड़गन मार्ग की 5.75 किलोमीटर लंबाई की सड़क के निर्माण के लिए 8.40 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है।

दोनों परियोजनाएं वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट में शामिल हैं। विभाग के अनुसार, टीएस और टेंडर प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाएगी। स्थानीय लोगों ने लंबे इंतजार के बाद इन सड़कों के निर्माण को मंजूरी मिलने पर खुशी और राहत व्यक्त की है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button