LIVE UPDATE
BilaspurChhattisgarh

भारत मे कोयला खदानों की सुरक्षा..वेकोली अधिकारी ने बताया..2 दिसीय कार्यक्रम में…अधिकारी करेंगे चिंतन..विशेषज्ञ देंगे टिप्स

दो दिवसीय कार्यशाला में शामिल होंगे दिग्गज और विशेषज्ञ

बिलासपुर—नागपुर स्थित निजी प्रतिष्ठान में वेस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड के बैनर तले भारत में कोयला खदानो की सुरक्षा विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन 25 और 26 मार्च 2025 को होगा। जनसम्पर्क अधिकारी मिलीन्द चहान्दे ने बताया कि दो दिवसीय संगोष्ठी कार्यक्रममें कोल इंडिया लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारियों समेत अनुषंगी कम्पनियों के सुरक्षा,साइबर सुरक्षा अधिकारियों के अलावा कानूनी विशेषज्ञ विषय वस्तु पर प्रकाश डालेंगे। इस दौरान वेकोलि के अधिकारी विशेष रूप से मौजूद होंगे।
वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड यानी वेकोलि जनसम्पर्क अधिकारी मिलीन्द चहान्दे ने बताया कि नागपुर में रामदासपेठ स्थित हॉटल सेन्टर पाइंट में खान सुरक्षा को लेकर विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। 25-26 मार्च को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में कोल इंडिया कम्पनी के वरिष्ठ अधिकारी समेत साइबर सुरक्षा अधिकारी और विधि विशेषज्ञ विषयवस्तु “भारत में कोयला खदानों की सुरक्षा” पर प्रकास डालेंगे।
मिलिन्द चहान्दे ने बताया कि संगोष्ठी का आयोजन कोल इंडिया लिमिटेड में सुरक्षा परिदृश्य, साइबर सुरक्षा, कानूनी और नियामक अनुपालन को केन्द्र में रखकर किया गया है। इसके अलावा, कोल इंडिया लिमिटेड में सुरक्षा की सर्वोत्तम प्रथा, खदानों के लिए तकनीकी तौर पर उन्नत निगरानी पर विशेषज्ञ अपनी बातों को सबके सामने रखेंगे। प्रमुख वक्ता कोल इंडिया लिमिटेड सीवीओ ब्रजेश कुमार त्रिपाठी, सीनियर एडवाइजर सिक्यूरिटी ए. के. पटेरिया, वेकोलि सीवीओ अजय मधुकर म्हेत्रे, वेकोलि और कोल इंडिया लिमिटेड की अन्य अनुषंगी कंपनियों के महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष, सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा करेंगे।
संगोष्ठी के प्रथम दिन उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि वेकोलि सीएमडी जे. पी. द्विवेदी, निदेशक कार्मिक डॉ. हेमंत शरद पांडे विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे। उद्घाटन समारोह में कोल इंडिया लिमिटेड चेयरमैन पी. एम. प्रसाद विडियो कॉन्फ़्रेंसिंग से संबोधित करेंगे।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close