Pre monsoon activity – मौसम का यू-टर्न: उत्तर भारत में सुहाने मौसम को कहें अलविदा, कल से फिर शुरू होगा गर्मी का सितम
उत्तर भारत में प्री-मानसून गतिविधियां कमजोर पड़ने के बाद शुक्रवार से तापमान बढ़ने लगेगा. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में 10 मई तक गर्मी बढ़ेगी, जबकि 11 से 13 मई के बीच फिर बारिश के आसार हैं.

Pre monsoon activity/उत्तर भारत में पिछले दो तीन दिनों से चल रही प्री मानसून की गतिविधियां शुक्रवार से बंद हो रही हैं, इसके बाद तापमान बढ़ना शुरू होगा. तापमान बढ़ने के साथ ही गर्मी का प्रकोप लोगों को परेशान करने लगेगा. 2-2 डिग्री तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा. यानी कल से गर्मी शुरू हो जाएगी.
10 मई से फिर एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहाड़ों पर सक्रिय हो रहा है. इसकी वजह से 11 से 13 मई को फिर से बारिश के आसार हैं.
इसके बाद फिर तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी, लेकिन कल से तीन दिन के लिए गर्मी का सितम जारी रहेगी. मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार से उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर खत्म हो जाएगा.
जिससे दिल्ली, यूपी, हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और राजस्थान में तीन दिनों तक बारिश के कोई आसार नहीं है. इस दौरान दिल्ली में रोजाना 2-2 डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ेगा, जो कि 11 मई को 38 डिग्री तक पहुंच जाएगा.
इस दौरान लोगों को एक बार फिर गर्मी का एहसास होगा. पिछले कुछ दिनों से दिल्ली-NCR के मौसम में आज उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. प्री मानसून के चलते राजधानी में बारिश, तेज आंधी और ओलावृष्टि से मौसम सुहाना बना हुआ है. हालांकि, शुक्रवार से सुहाना मौसम गर्मी में बदल जाएगा. दिनों तक लगातार गर्मी बढ़ेगी. इसके बाद एक फिर 10 मई से वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहाड़ों पर सक्रिय हो रहा है.
रोजाना बढ़ेगा 2 डिग्री तापमान
पिछले कई दिनों से अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से नीचे ही दर्ज किया जा रहा है. वहीं न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रिकॉर्ड किया जा रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, 8 मई को आसमान साफ बना रहेगा. इस दिन अधिकतम तापमान 34, जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहने की संभावना है. 9 मई को अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी, जो कि 36 डिग्री सेल्सियस हो जाएगा.
इसके बाद अगले दिन यानी की 10 मई को दिल्ली का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है. इस के चलते एक बार फिर लोगों का गर्मी का एहसास होगा.




