प्रयास आवासीय विद्यालय:रायगढ़/ प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं सत्र 2025-26 में प्रवेश हेतु विद्यार्थियों की वर्गवार मेरिट एवं प्रतीक्षा सूची विभाग के वेबसाईट https://eklavya.cg.nic.in पर अपलोड की गई है। मेरिट सूची में दर्शित वर्गवार विद्यार्थी 23 से 27 जून 2025 के बीच प्रात: 10 बजे से सायं 5 बजे तक प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय गुढिय़ारी, जिला-रायपुर में अनिवार्य दस्तावेजों सहित उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

अनुसूचित जनजाति एवं विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह (पीव्हीटीजी)बालक के लिए काउंसलिंग 23 जून 2025 को प्रात: 10 बजे से सायं 5 बजे तक निर्धारित है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News- सेवारत शिक्षकों के लिए विभागीय TET पर मंथन, साझा मंच ने शिक्षा सचिव से की मुलाकात
CG News- सेवारत शिक्षकों के लिए विभागीय TET पर मंथन, साझा मंच ने शिक्षा सचिव से की मुलाकात
CG News-रायपुर। मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से हुई वार्ता के बाद अब सेवारत शिक्षकों के लिए विभागीय TET परीक्षा आयोजित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी तरह अनुसूचित जनजाति एवं विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह (पीव्हीटीजी) बालिका 24 जून 2025 को प्रात: 10 बजे से सायं 5 बजे तक, अनुसूचित जाति बालक/बालिका 25 जून 2025 को प्रात: 10 बजे से सायं 5 बजे तक, अन्य पिछड़ा वर्ग बालक/बालिका 26 जून 2025 को प्रात: 10 बजे से सायं 5 बजे तक तथा सामान्य वर्ग बालक/बालिका अल्पसंख्यक बालक/बालिका 27 जून 2025 को प्रात: 10 बजे से सायं 5 बजे तक निर्धारित स्थल में उपस्थित हो सकते है।

अनिवार्य दस्तावेज
काउंसलिंग के समय विद्यार्थियों को निम्न दस्तावेज लेकर आना जरूरी है। इनमें विद्यार्थी अपना प्रवेश पत्र, सक्षम राजस्व अधिकारी द्वारा जारी निवास एवं जाति प्रमाण-पत्र, वर्ष 2024-25 में कक्षा 8 वीं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने का प्रमाण-पत्र, यदि परिवार नक्सल हिंसा से सीधे प्रभावित है.

ये खबर भी पढ़ें…
शासकीय नवीन महाविद्यालय, गुढ़ियारी रायपुर में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में हिन्दी पखवाड़े का आयोजन
शासकीय नवीन महाविद्यालय, गुढ़ियारी रायपुर में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में हिन्दी पखवाड़े का आयोजन
रायपुर।हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में शासकीय नवीन महाविद्यालय, गुढ़ियारी रायपुर में हिन्दी पखवाड़े का आयोजन किया गया। हिन्दी भाषा के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तो इस आशय का संबंधित जिले के पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी प्रमाण-पत्र, शाला स्थानंातरण प्रमाण-पत्र या शाला छोडऩे का प्रमाण-पत्र, विद्यार्थी की मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी चिकित्सा जांच प्रमाण-पत्र, सिकलसेल जांच प्रमाण-पत्र एवं 2 स्वयं का पासपोर्ट साईज रंगीन फोटो अनिवार्य है। मेरिट सूची में दर्शित विद्यार्थी के साथ एक अभिभावक/ पालक को काउंसलिंग स्थल में प्रवेश की पात्रता होगी। निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित नहीं होने की स्थिति में रिक्त सीट के आधार पर संस्था आबंटित किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
गरज-चमक के बीच मौत का कहर, जांजगीर-चांपा में बिजली गिरने से चार की मौत.. पसर गया मातम
गरज-चमक के बीच मौत का कहर, जांजगीर-चांपा में बिजली गिरने से चार की मौत.. पसर गया मातम
जांजगीर-चांपा... बारिश और गरज-चमक के बीच शनिवार को जांजगीर-चांपा जिले में आकाशीय बिजली आफत बनकर गिरी। जिले के अलग-अलग हिस्सों में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.