रायपुर। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष और राहुल गांधी के करीबी सैम पित्रोदा के चीन के बारे में दिए गए बयान पर सियासत गरमा गई है।

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता टीएस सिंहदेव ने मंगलवार को कहा कि सैम पित्रोदा ने कहा है कि हमें या फिर किसी को भी पूर्वानुमान लगाकर किसी को दुश्मन नहीं मानना चाहिए। वह अंतर्राष्ट्रीय परिस्थितियों और अंतर्राष्ट्रीय संबंधों की बात कर रहे थे।

ये खबर भी पढ़ें…
2 हज़ार रुपए से ज्यादा के चुनिंदा UPI पेमेंट पर लगेगा MDR, आम यूजर्स के लिए लेनदेन रहेगा पूरी तरह फ्री
2 हज़ार रुपए से ज्यादा के चुनिंदा UPI पेमेंट पर लगेगा MDR, आम यूजर्स के लिए लेनदेन रहेगा पूरी तरह फ्री
दिल्ली।नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम को लेकर एक बड़ा बदलाव किया है. एनपीसीआई ने घोषणा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सबसे ज्यादा संबंधों में तनाव अगर पड़ोस में दिखता है तो वह पाकिस्तान के साथ है। समय-समय पर यह भी बात सामने आती है कि पाकिस्तान से बातचीत की पहल होनी चाहिए।

भाजपा ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस का हाथ अलगाववाद के साथ है।

ये खबर भी पढ़ें…
गुटबाजी कांग्रेस में नहीं, भाजपा में , PCC अध्यक्ष दीपक बैज का पलटवार
गुटबाजी कांग्रेस में नहीं, भाजपा में , PCC अध्यक्ष दीपक बैज का पलटवार
अंबिकापुर/छत्तीसगढ़ कांग्रेस में कथित अंदरूनी खींचतान और गुटबाजी की चर्चाओं पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष दीपक बैज ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस पर टी.एस. सिंहदेव ने कहा कि क्या भाजपा की यह अंतर्राष्ट्रीय नीति है कि चीन अलगाववादी और दुश्मन है। प्रधानमंत्री मोदी चीन के प्रमुख के साथ झूला झूलते हैं, ताकि संबंधों में सुधार हो सके। देश के लाभ के लिए, देश के हित के लिए सामने वाला भी हमारे यहां आ रहा है, हम भी आगे हाथ बढ़ा रहे हैं।

ऐसे में क्या हम कहेंगे कि प्रधानमंत्री मोदी देश के हितों के विपरीत काम कर रहे हैं। मेरा मानना है कि इस तरह की बयानबाजी ठीक नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News-रायपुर के गुढ़ियारी थाने में भाजयुमो नेता का हंगामा: डीजे छुड़ाने को लेकर पुलिस से विवाद और तोड़फोड़
CG News-रायपुर के गुढ़ियारी थाने में भाजयुमो नेता का हंगामा: डीजे छुड़ाने को लेकर पुलिस से विवाद और तोड़फोड़
CG News-रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सत्ताधारी दल के युवा नेता की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है. गुढ़ियारी थाने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दरअसल, इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में कहा था कि भारत को अपनी मानसिकता बदलने की जरूरत है और यह धारणा छोड़ने की जरूरत है कि चीन दुश्मन है। उनके इस बयान पर भाजपा लगातार कांग्रेस पर हमलावर है। इसी क्रम में अब छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने सैम पित्रोदा के बहाने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है।