LIVE UPDATE
Big news

11 साल की बच्ची से बलात्कार..पुलिस ने अपहरण के आरोपी को किया गिरफ्तार..घातक हथियार संग पकड़ाए दो आरोपी

नाबालिग का अपहरण कर आरोपी ने किया बलात्कार

बिलासपुर—सरकंडा और तोरवा पुलिस ने अलग अलग अपराध में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नाबालिग को झांसा देकर अपहरण और फिर शारीरिक सम्बन्ध बनाने के जुर्म में आरोपी को जेल दाखिल कया है। सरकन्डा और ताबहिर पुलिस ने दो आरोपियों से घातक हथियार भी बरामद किया है। दोनो के खिलाफ आर्मस एक्ट के तहत कार्रवाई को अंजम दिया है।
नाबालिग का अपहरण और बल्ताकर
सरकन्डा पुलिस ने गुम नाबालिग लड़की को खोल निकाला है। पुलिस के अनुसार पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 6 मार्च 2025 की शाम घर से नाबालिग लड़की बिना बताये कहीं चली गयी है। अज्ञात व्यक्ति नाबालिक लड़की को बहला फूसलाकर अपहरण किया है। गायब नाबालिग की उम्र करीब 11 साल दो महीने है। पुलिस ने तत्काल प्रकरण दर्ज किया। विवेचना के दौरान जानकारी मिली कि अपहृत बालिका अमर कर्ष नामक युवक नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर ले गया है। पुलिस कप्तान के आदेश पर पतासाजी अभियान चलाया गया।  बालिका को अमर कर्ष के कब्जे से हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान अमर कर्ष ने बताया कि 2023 में गांव की शादी के दौरान नाबालिग से जान पहचान हुई। शादी  का झांसा देकर अपने साथ लेकर गया। इस दौरान उसने शारीरिक संबंध भी बनाया। पॉक्सो एक्ट की धारा जोड़कर आरोपी अमर कर्ष को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
तलवार लहराते पकड़ाया आरोपी
सरकन्डा पुलिस ने पेट्रोलिंग और भ्रमण के दौरान एक व्यक्ति को धारदार चापड़ लहराते पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी को मुक्तिधाम चौक से गिरफ्तार किया है। आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। पकड़े गए आरोपी का नाम राजा वस्त्रकार है।
 चापड़ के साथ आरोपी गिरफ्तार
तारबार पुलिस ने विद्या नगर शिव मंदिर के पीछे सार्वजनिक स्थान पर एक व्यक्ति को तलवार लहराते पकड़ा है। थाना प्रभारी कृष्ण चंद सिदार ने जानकारी दिया कि आरोपी को घेराबंदी कर पकडा गया। यद्यपि उसने भागने का प्रयास भी किया। लेकिन पुलिस ने तलवार जब्त कर आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close