LIVE UPDATE
Bilaspur

अवैध शराब पर शिकंजा: पुलिस छापामारी में दो गिरफ्तार … बड़ी मात्रा में शराब जब्त.. बाइक बरामद

बिलासपुर… अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई के तहत पचपेड़ी थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 100 पाव देशी शराब और एक मोटरसाइकिल जब्त किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अवैध शराब कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए की गई।

मामले में, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम व्यास नगर, थाना पामगढ़, जिला जांजगीर चांपा निवासी विजय गोयल और रामकिसन साहू अवैध रूप से शराब का परिवहन और बिक्री कर रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पचपेड़ी ने टीम गठित कर रेड कार्यवाही की। कार्रवाई के दौरान आरोपीगण विजय गोयल और रामकिसन साहू को कुकुर्दीकेरा क्षेत्र से पकड़ा गया।

तलाशी में आरोपियों के कब्जे से 100 पाव देशी शराब तथा एक मोटरसाइकिल जप्त किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर10 सितंबर को न्यायालय में पेश किया। मामले में आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

थाना प्रभारी ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में क्षेत्र में ऐसी गतिविधियों पर सख्ती से रोक लगाई जाएगी। नागरिकों से भी पुलिस ने अपील की है कि अवैध कारोबार की जानकारी तुरंत पुलिस को दें ताकि समाज को सुरक्षित और अपराधमुक्त बनाया जा सके।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close