LIVE UPDATE
Big news

आनलाइन म्यूल खाताधारकों पर संयुक्त टीम का शिकंजा…5 खाताधारक गिरफ्तार..पुलिस ने आनलाइन अकाउन्ट किया फ्रीज

म्यूल खाताधारकों के खिलाफ संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई

बिलासपुर— जिला पुलिस टीम ने ऑनलाईन सायबर फ्रॉड कर अवैध लेन-देन के जुर्म में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार पांचो आरोपी म्यूल अकाउंट होल्डर हैं। आरोपियों के खिलाफ रेंज साइबर थाना में अपराध भी दर्ज है। आईजी डॉ. संजीव शुक्ला और वरिष्ठ पुलिस कप्तान रजनेश सिंह के विशेष निर्देश पर रेंज थाना पुलिस ने अभियान चलाकर म्यूल अकाउंट के खिलाफ ना केवल प्रभावी कार्यवाही कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। बल्कि म्यूल अकाण्ट धारियों के खिलाफ व्यापक स्तर पर धर पकड़े अभियान चलाने का आदेश भी दिया है। 
रेंज सायबर पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने आईजी डॉ.संजीव शुक्ला और वरिष्ठ पुलिस कप्तान रजनेश सिंह के विशेष निर्देश पर म्यूल अकाउंट धारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने पांचो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया है। साथ ही म्यूल बैंक खाता  को तत्काल प्रभाव से फ्रीज भी कराया है।
गिरफ्तार आरोपियों का नाम पता ठिकाना
1)  अकिल खान निवासी तालापारा महामाया मंदिर के पास थाना सिविल लाईन।
2)  नरेश कुमार केंवट निवासी वार्ड क्र. 01 सेंदरी थाना कोनी जिला बिलासपुर।
3). व्यासनारायण निवासी खैरा वार्ड क्र. 17 जयरामनगर थाना मस्तुरी बिलासपुर।
4) रामेश्वर मरकाम निवासी वार्ड नं. 04 किसानपारा जयरामनगर थाना मस्तुरी ।
5)अजय कुमार ध्रुव निवासी बापू उपनगर वार्ड क्र. 53 तोरवा थाना तोरवा बिलासपुर।
मामले में पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर रेंज साइबर थाना ने “म्यूल अकाउंट” के खिलाफ अलग अलग समय में साइबर क्राईम पोर्टल में अपराध दर्ज किया। संयुक्त टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रिपोर्टेड म्यूल बैंक अकाउंट के खिलाफ जांच पड़ताल अभियान चलाया।
जांच पड़ताल के दौरान टीम ने पांच म्यूल खाताधारकों को चिन्हांकित किया। कार्रवाई के दौरान चिन्हांकित बैंक खाता में संदिग्ध ट्रांजेक्शन की एक एक गतिविधियों का पता लगाया। रेंज सायबर थाना और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने म्यूल खाता की जानकारी के बाद खाता धारकों के  ठिकानों पर धावा बोला। पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद न्यायिक रिमाण्ड मे लिया है।
 सम्पूपूर्ण कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस कप्तान राजेन्द्र जायसवाल,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनुज कुमार, उप पुलिस अधीक्षक निमितेश सिंह, सीएसपी. सिविल लाईन विजय चौधरी प्रभारी रेंज सायबर थाना उप निरीक्षक अजय वारे, प्रधान आरक्षक सैय्यद साजिद, विक्कू सिंह ठाकुर, लक्ष्मीकांत जायसवाल, टीकाराम प्रधान, आरक्षक दीपक कौशिक, चिरंजीव, प्रशांत साहू का विशेष योगदान रहा।
बिलासपुर पुलिस की अपील
वरिष्ठ पुलिस कप्तान ने बताया कि मनी म्यूल” बनना गंभीर अपराध है। खातों को सर्विस चार्ज के बदले बेचना गंभीर अपराध है। इसमें साइबर ठग  ठगी की रकम को छल से किराए के खाते में जमा करते हैं। जिसके चलते ना केवल खाता सील कर दिया जाता है। बल्कि अनावश्यक रूप से खाताधारकों को कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ता है। मनी म्यूल” में किसी व्यक्ति के बैंक अकाउंट, डिजिटल वॉलेट या अन्य वित्तीय माध्यमों का उपयोग साइबर अपराधी ठगी की रकम या अवैध धन को एक जगह से दूसरी जगह ट्रांसफर करने में उपयोग करते हैं।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close