LIVE UPDATE
Big news

झपटमार को पुलिस ने धर दबोचा…एक लाख की चैन समेत महंगी मोबाइल बरामद…आरोपी न्यायालय के हवाले

पुलिस का दावा जल्द पकड़ा जाएगा फरार दूसरा आरोपी

बिलासपुर—-झपटमारी करने वाले  बदमाश को सरकन्डा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय के हवाले किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम शनिचरी बाजार निवासी मनीष गंधर्व है। पुलिस ने न्यायालय के हवाले करने से पहले आरोपी से झपटमारी के दौरान पार किए गए मोबाईल औरऔर करीब एक लाख की कीमती सोने का चैन भी बरामद किया है। 
सरकन्डा पुलिस के अनुसार चांटीडीह निवासी राममूर्ति साहू ने झपटमारी की रिपोर्ट दर्ज कराया। पीड़ित ने बताया कि30 मई को ससुराल से वापस चांटीडीह जा रहा था । रात्रि करीब 11.45 बजे शनिचरी शराब भट्ठी से पहले नया बैराज के सामने चांटीडीह मोड़ के पास मोबाईल से बात कर रहा था। इसी दौरान खड़े दो लड़के आये। मोबाईल और  गले में पहने सोने के चैक को झपटा मारकर फरार हो गए।
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया। पतासाजी के दौरान जानकारी मिली कि आरोपी मनीष गंधर्व अपने साथी अंकित साहू के साथ रास्ते में आने-जाने वालों को परेसान करता है। पुलिस ने तत्काल संदेही मनीष गंधर्व को शनिचरी बाजार में घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ के मनीष ने जुर्म कबूल किया कि अंकित साहू के साथ झपटमारी किया है। पुलिस ने आरोपी सोने की चैन और  मोबाईल बरामद किया। आरोपी मनीष गंधर्व को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा  है। जबकि दूसरा आरोपी अंकित साहू अभी भी फरार है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close