LIVE UPDATE
Big news

पुलिस कार्रवाई में बदमाश पड़वा गिरफ्तार…सरेआम कर रहा था चाकू स्टंट..आर्म्स एक्ट के अपराध में पहुंच गया जेल

चाकू दिखाकर पड़वा कर रहा था चाकू से स्टंट

बिलासपुर— तोरवा पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने के जुर्म में पुलिस ने चाकू के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने आरोपी को चाकू दिखाकर आम जनता को डराते धमकाते रंगे हाथ पकड़ा है। आरोपी का नाम पुराना पॉवर हाउस निवासी तुषार ऊर्फ छोटू ऊर्फ पड़वा है। आर्म्स एक्ट के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया है। 
तोरवा पुलिस ने थाना क्षेत्र में अशांति फैलाते आरोपी को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस ने पुराना पावर हाउस से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी का नाम तुषार उर्फ छोटू उर्फ पड़वा है। आरोपी को चाकू दिखाकर आमजनों को डराते धमकाते पकड़ा है। चाकू बरामद कर आरोपी को आर्म्स एक्ट के तहत जेल दाखिल कराया गया है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close