LIVE UPDATE
Chhattisgarh

म्यूल अकाउंट से ठगी.. पुलिस ने किया पर्दाफाश….मास्टरमाइंड गिरफ्तार

रामानुजगंज..(पृथ्वी लाल केशरी) थाना रामानुजगंज पुलिस ने साइबर ठगी और म्यूल बैंक अकाउंट के जरिए अवैध धन अर्जित करने वाले विशाल उर्फ चंद्रमणि सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इससे पहले दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

जानकारी के अनुसार, विशाल सिंह ने अपने नाम से म्यूल अकाउंट खुलवाया और लोगों को 5000 रुपए प्रतिमाह देने का झांसा देकर खाता उन्हें उपयोग करने के लिए दिया। इसके जरिए वह और उसके साथी ठगी के पैसे ट्रांसफर करने का काम करते थे।

जांच में पता चला कि अरोपी जसनाथ मिंज के खाते में कुल 3,90,639 रुपए का अवैध लेनदेन हुआ था। जसनाथ मिंज को पहले गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा चुका है। मुखबिर की सूचना पर विशाल सिंह के घर दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार किया गया।

कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अजय साहू, सहायक उपनिरीक्षक कृपादान लकड़ा, प्रधान आरक्षक नारायण तिवारी और प्रधान आरक्षक संजीव सिंह की विशेष भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि प्रकरण के अन्य आरोपियों का पता लगाया जा रहा है और शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close