LIVE UPDATE
BilaspurChhattisgarh

मोस्ट वांटेड को पकड़वाने पर मिलेगा ईनाम.. पुलिस कप्तान रजनेश ने कहा.. नाम रखेंगे गुप्त

बिलासपुर..थाना सिरगिट्टी क्षेत्र में दर्ज गंभीर आपराधिक प्रकरण के फरार आरोपी की सूचना देने वाले को 3000 रुपए इनाम में दिया जाएगा। पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने ऐलान किया है कि जो भी व्यक्ति फरार अपराधी की जानकारी देगा या सूचना से अवगत कराएगा उसका न केवल सम्मान किया जाएगा बल्कि इनाम के साथ उसे और उसकी सूचनाओं को गुप्त रखा जाएगा।

पुलिस कप्तान रजनीश सिंह ने एक आदेश जारी कर ऐलान किया है कि सिरगिट्टी थाना में दर्ज एक गंभीर आपराधिक प्रकरण के फरार आरोपी की तलाश है। अपराधी थाना क्षेत्र की एक लड़की को बहला  फुसला कर लेकर चला गया है। थाना में अपराधी के खिलाफ BNS की धारा 137(2)  के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की लगातार पताश कर रही है। आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ लिया जाएगा। बहरहाल आरोपी अभी भी पुलिस  गिरफ्त से दूर है।

आदेश में पुलिस कप्तान ने स्पष्ट किया है कि प्राथमिक जांच के दौरान पाया गया कि आरोपी फरारी के दौरान छिपने और भागने की लगातार कोशिश कर रहा है।

यदि कोई व्यक्ति आरोपी की सूचना देकर  पुलिस के कब्जे में दिलाने में मदद करता है, तो उसे 3,000 का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। साथ ही, सूचना देने वाले की पहचान को पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।

संपर्क के लिए जारी किए गए विशेष नंबर:

  1. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर – 📞 07752-223330
  2. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर – 📞 07752-222191, 📱 9479193002
  3. पुलिस नियंत्रण कक्ष – 📞 07752-228504, 📱 9479193099

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close