LIVE UPDATE
Big news

फेंकन बाई को पुलिस ने किया गिरफ्तार…छापमार कार्रवाई में पुलिस को लगा हाथ..आरोपी महिला को भेजा जेल

फेंकन बाई के ठिकाने से कच्ची महुआ शराब जब्त

बिलासपुर—हिर्री पुलिस ने आपरेशन प्रहार के दौरान मेड़पार में धावा बोला। छानबीन कर पुलिस टीम ने फेंकन बाई के घर से कुल 8 लीटर कच्ची महुआ शऱाब किया है। पूछताछ के दौरान महिला ने पहले तो शराब बेचने की बात से इंकार किया। पुलिस सख्ती के बाद आरोप भी कबूल किया। पुलिस ने आरोपी महिला को आबकारी की धारा 34 (2) के तहत गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया है। 
अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री करने वाले पर हिर्री पुलिस की कार्यवाही कुल 08 लीटर हाथ भट्ठी से बना कच्ची महुआ शराब कीमती 1600 रुपये को किया गया जप्त । आरोपियों को ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया जेल ।
हिर्री पुलिस ने आपरेशन प्रहार के दौरान  महिला को देशी कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मुखबीर ने बताया कि ग्राम मेडपार निवासी फेकन बाई प्रजापति अपने घर में अवैध रूप से शराब बिक्री कर रही है। जानकारी के बाद पुलिस ने टीम बनाकर ग्राम मेडपार बाजार फेकन बाई प्रजापति के घर में धावा बोला। फेकन बाई प्रजापति को हिरासत में लेकर पूछताछ की कार्रवाई की गयी। लेकिन फेंकन बाई ने शराब रखने और बिक्री करने से इंकार किा।
सख्ती से पूछताछ और खोजबीन के दौरान महिला के घर स्थित परछी से दो जरीकेन बरामद किया गया। पुलिस ने जरीकेन से कुल आठ लीटर शराब कच्ची महुआ शराब जब्त किया। महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close