LIVE UPDATE
Bilaspur

नशे के सौदागर पर पुलिस का शिकंजा..भारी मात्रा मे बरामद….रेलवे स्टेशन से युवक गिरफ्तार

बिलासपुर… जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत तोरवा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 4.5 किलोग्राम गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रज्जब खान निवासी नवापारा पोड़ी, थाना सकरी के रूप में हुई है।

पुलिस अधीक्षक  रजनेश सिंह के निर्देश पर तोरवा थाना प्रभारी अभय सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम ने नशे के सौदागरों पर धावा बोला।

पुलिस को जानकारी मिली की रेलवे स्टेशन के गेट नंबर-3 के सामने एक व्यक्ति काले बिट्टू बैग में गांजा रखकर ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रज्जब खान बताया।  कब्जे से करीब  5 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया।आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, और ऐसे अपराधों में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close