Patwari Arrested-भोपाल। भोपाल लोकायुक्त पुलिस ने गुरुवार को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विदिशा जिले की नटेरन तहसील में पदस्थ पटवारी संदीप यादव को 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी पारिवारिक भूमि के बंटवारा, नामांतरण और फौती प्रकरण में कार्रवाई करने के बदले रिश्वत की मांग कर रहा था।

लोकायुक्त पुलिस के अनुसार, विदिशा के काठी मोहल्ला निवासी प्रमेन्द्र धाकड़ ने 6 जुलाई को भोपाल लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
MP: ई-अटेंडेंस के विरोध में सड़क पर उतरे कृषि विस्तार अधिकारी, 25 साल पुरानी 2800 ग्रेड-पे की मांग भी उठाई
MP: ई-अटेंडेंस के विरोध में सड़क पर उतरे कृषि विस्तार अधिकारी, 25 साल पुरानी 2800 ग्रेड-पे की मांग भी उठाई
भोपाल। ई-अटेंडेंस की अनिवार्यता और वर्षों से लंबित मांगों को लेकर मध्य प्रदेश कृषि विस्तार अधिकारी संघ ने शुक्रवार को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिकायत में आरोप लगाया गया था कि पटवारी संदीप यादव राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए 30 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा है।

शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त टीम ने आरोपों का सत्यापन कराया। जांच में रिश्वत मांगने की पुष्टि होने पर गुरुवार को योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई की गई। शिकायतकर्ता जैसे ही आरोपी पटवारी को उसके निजी कार्यालय में 30 हजार रुपए देने पहुंचा, पहले से तैनात लोकायुक्त टीम ने उसे रिश्वत की रकम लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।Patwari Arrested

ये खबर भी पढ़ें…
IAS Transfer: भारतीय प्रशासनिक सेवा के 32 अधिकारियों की नवीन पदस्थापना, आदेश जारी
IAS Transfer: भारतीय प्रशासनिक सेवा के 32 अधिकारियों की नवीन पदस्थापना, आदेश जारी
भोपाल। मध्य प्रदेश राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 32 अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की गई है। इस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की धारा-7 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। लोकायुक्त की इस कार्रवाई को राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।Patwari Arrested

ये खबर भी पढ़ें…
TET News: मध्यप्रदेश में सेवारत शिक्षकों की टेट परीक्षा के पाठ्यक्रम पर विवाद, छत्तीसगढ़ में विभागीय टेट की मांग तेज
TET News: मध्यप्रदेश में सेवारत शिक्षकों की टेट परीक्षा के पाठ्यक्रम पर विवाद, छत्तीसगढ़ में विभागीय टेट की मांग तेज
भोपाल/रायपुर (मनीष जायसवाल) मध्यप्रदेश में सेवारत शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा की प्रक्रिया शुरू होते ही इसके सिलेबस और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.