Big news
आपरेशन प्रहार…अलग अलग कार्रवाई में दो महिला सटोरिया गिरफ्तार..विधिवत कार्रवाई में महिलाएं न्यायालय के हवाले
दो अलग अलग कार्रवाई में दो महिला सटोरिया गिरफ्तार

बिलासपुर— तोरवा पुलिस ने दो अलग अलग कार्रवाई कर अभियान के दौरान दो महिला सटोरियों को गिरफ्तार किया है। महिलाओं के पास से पुलिस ने नगद और सट्टा पट्टी बरामद किया है। दोनो ही मामलों में पुलिस ने प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। महिला सटोरियों का नाम अन्नपूर्णा वस्त्रकार और अमृत बाई वस्त्रकार है।
सट्टा पट्टी बरामद समेत नगद बरामद
अतिरिक्त पुलिस कप्तान राजेन्द्र जायसवाल ने बताया कि सट्टा खिलाने की सूचना पर पुलिस टीम ने पुराना पावर हाउस बिजली आफिस के पास धावा बोला। मौके पर महिला को सट्टा खिलाते रंगे हाथ पकड़ा। महिला का नाम स्तानीय निवासी अन्नपूर्णा वस्त्रकार है। आरोपिया अन्नपूर्णा वस्त्रकार के कब्जे से नगद के अलावा सट्टा पट्टी जब्त किया गया है। महिला को जुआ एक्ट 6 (क) के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय के सामने पेश किया।
महिला सटोरिया गिरफ्तार
राजेन्द्र जायसवाल ने बताया कि एक अन्य कार्रवाई में आपरेशन प्रहार के दौरान तोरवा पुलिस ने अमृत बाई वस्त्रकार को पुराना पावर हाउस बिजली ऑफिस के पास सट्टा खिलाते पकड़ा। पुलिस ने आरोपिया अमृत बाई वस्त्रकार के कब्जे से नगद के साथ सट्टा पट्टी बरामद किया। जुआ एक्ट 6 (क) के तहत अपराध दर्ज कर महिला को न्यायालय के हवाले किया गया है।





