LIVE UPDATE
Big news

कुत्ता काटा…अस्पताल पहुंचकर आरोपियों ने किया महिला डॉक्टर से गाली गलौच…जान से मारने की धमकी…

शासकीय कार्य में बाधा डालने के जुर्म में आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुरह—कोटा पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा डालने के जुर्म में डोंगरीपारा कोटा निवासी आरोपी हिमांशु साहू को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने शासकीय कार्य में बाधा डालने के साथ ही जान से मारने  की धमकी दिया था। आरोपी को बीएनएस की धारा 132,221,296,351(2),3(5) के तहत जेल दाखिल कराया है। 
कोटा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 19 जून 2025 कोडॉ योगिता कुमारी साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराया। योगिता ने लिखित शिकायत में जानकारी दी कि 19 जून को खेमचंद लोधी अपने दोस्त हिमांशु साहू के साथ शराब के नशे में सीएचसी. कोटा सेन्टर कुत्ता काटने का इलाज कराने पहुंचा। स्टाफ नर्स ने आरोपी खेमचंद साहू को रेबीज का इंजेक्शन लगाया। और बैठने के लिए कहा।
इसी बीच दोनों ने बोलना शुरू कर दिया कि इलाज ठीक से नहीं हो रहा है । और फिर दोनों ने डॉक्टर को अश्लील गाली गलौज देना शुरू कर दिया। मना करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए शासकीय कार्य में बाधा डाला है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के साथ मामले को विवेचना में लिया। डोंगरीपारा निवासी आरोपी हिमांशु साहू को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। 
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, प्रधान आरक्षक 938 घनश्याम आडिल, आरक्षक 252 जलेश्वर साहू  का विशेष भूमिका रही।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close