cg news।जशपुर।जिले में शिक्षा की गुणवत्ता को सुदृढ़ करने हेतु जिला कलेक्टर  रोहित व्यास एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में ओपन लिंक्स फाउंडेशन द्वारा विनोबा ऐप के माध्यम से नवाचारी शैक्षणिक गतिविधियों को निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है।

यह कार्यक्रम जिला शिक्षा अधिकारी नरेंद्र कुमार सिन्हा के दिशा-निर्देश एवं यशस्वी जशपुर के नोडल अधिकारी विनोद कुमार गुप्ता के समन्वय से संचालित किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
CMHO Jobs 2026: नर्सिंग ऑफिसर सहित 38 पदों पर आवेदन जारी, जानें योग्यता और सैलरी
CMHO Jobs 2026: नर्सिंग ऑफिसर सहित 38 पदों पर आवेदन जारी, जानें योग्यता और सैलरी
CMHO Jobs।रायपुर। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी क्रम में उत्कृष्ट शिक्षण कार्य एवं नवाचार के लिए ‘बोलेगा बचपन कार्यक्रम के अंतर्गत चयनित शिक्षकों को यशस्वी जशपुर के नोडल अधिकारी विनोद कुमार गुप्ता एवं यशस्वी जशपुर के सहयोगी संजीव शर्मा द्वारा प्रमाण पत्र एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर यशस्वी जशपुर के नोडल अधिकारी विनोद कुमार गुप्ता ने कहा बोलेगा बचपन कार्यक्रम का सुचारु रूप से विद्यालयों मे संचालन किया जा रहा है, विद्यालयों मे संचालित कविता वाचन , कहानी वाचन, स्पेलिंग बी और स्पोकन इंग्लिश जैसे अनोखी पहल का सराहना किया ।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News – Bilaspur में दो पक्षों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद पथराव,SSP समेत पुलिस बल तैनात
CG News – Bilaspur में दो पक्षों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद पथराव,SSP समेत पुलिस बल तैनात
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में दो पक्षों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक रूप में बदल गया।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यह विजेता शिक्षकगण प्रेरणा के स्रोत है । विनोबा ऐप शिक्षकों के लिए सीखने, नवाचार साझा करने और प्रेरणा प्राप्त करने का एक प्रभावी मंच है, जो शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने सभी सम्मानित शिक्षकों को बधाई देते हुए भविष्य में और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

विनोबा के एसोसिएट प्रोग्राम मैनेजर सोमनाथ साहू ने जानकारी दी कि यह ऐप जिले के शिक्षकों द्वारा किए जा रहे नवाचारों को साझा करने, आपसी सीख को बढ़ावा देने तथा शैक्षणिक गतिविधियों के दस्तावेजीकरण हेतु विकसित किया गया है। उल्लेखनीय है कि विनोबा भावे टीम जिले में एफएलएन, जवाहर नवोदय, जेईई एवं नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहयोग के साथ-साथ दैनिक उपस्थिति डाटा संग्रहण का कार्य भी यशस्वी जशपुर के समन्वय से कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
82 हजार शिक्षकों की नौकरी पर संकट के बीच मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, टिकेश्वर भोय बोले- साय ने शिक्षक की चिंता को अपना विषय माना
82 हजार शिक्षकों की नौकरी पर संकट के बीच मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, टिकेश्वर भोय बोले- साय ने शिक्षक की चिंता को अपना विषय माना
जशपुर/बगिया (मनीष जायसवाल)। करीब 82 हजार शिक्षकों के टीईटी की अनिवार्यता से प्रभावित होने की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री विष्णु...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्यक्रम के दौरान जिला स्तरीय विजेता शिक्षकों में माध्यमिक शाला खरिझारिया के श्रीमति ममता कायता , प्राथमिक शाला सुजीबहार के श्रीमती शारदा पैंकरा, प्राथमिक शाला अंकिराकोना के सरस्वती सीदार, प्राथमिक शाला साईंटाँगरटोली के श्रीमति ऋचा गुप्ता, प्राथमिक शाला कोरवाटोली के श्रीमति उत्तरागोपाल, प्राथमिक शाला थूथीअम्बा के श्रीमती संध्या कुजूर, सुश्री शिल्पा एवं संकुल कस्तूरा के संकुल समन्वयक संजय सिदार शामिल रहे। कार्यक्रम मे प्रोजेक्ट ऑफिसर आनंद कुमार टोप्पो, प्रोजेक्ट ऑफिसर बिप्लब देवशर्मा, यशस्वी जशपुर के अवनीश पांडे, संजय दास, प्राचार्य सी आर भगत सहित जिले के समस्त प्राचार्य उपस्थित रहे।