LIVE UPDATE
Big news

New Banking Rules-नए साल में बदल जाएंगे आपकी जेब से जुड़े ये बैंकिंग नियम: SBI, HDFC और ICICI समेत कई बैंकों ने किया बड़े बदलावों का ऐलान, जानें आप पर क्या होगा असर

निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक, एचडीएफसी (HDFC) बैंक ने अपने डेबिट कार्ड के फीचर्स और लाउंज एक्सेस के नियमों में बड़ा फेरबदल किया है जो 10 जनवरी से लागू होगा। अब ग्राहकों को प्रत्येक तिमाही में कम से कम 10,000 रुपये खर्च करने होंगे, जिसके बाद ही वे एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस के लिए वाउचर क्लेम कर सकेंगे। बैंक ग्राहकों को एसएमएस या ईमेल के जरिए एक लिंक भेजेगा, जिस पर क्लिक करके 12 से 18 अंकों का वाउचर कोड प्राप्त किया जा सकेगा।

New Banking Rules-नए साल 2026 की शुरुआत भारतीय बैंक खाताधारकों के लिए कई महत्वपूर्ण बदलावों के साथ होने जा रही है। देश के प्रमुख सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बैंकों ने क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और एटीएम से जुड़े अपने नियमों में संशोधन की घोषणा कर दी है, जो जनवरी के अलग-अलग हफ्तों में प्रभावी होंगे।

New Banking Rules-इन बदलावों का सीधा असर ग्राहकों के रिवॉर्ड पॉइंट्स, एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस और ट्रांजैक्शन शुल्क पर पड़ेगा। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के एक नए निर्देश के साथ साल की पहली तारीख से ही बैंकिंग प्रणाली अधिक पारदर्शी होने जा रही है, जिसके तहत अब सभी बैंकों और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (NBFCs) को हर 14 दिनों में ग्राहकों की जानकारी क्रेडिट ब्यूरो के साथ साझा करनी होगी। इस कदम से ग्राहकों का क्रेडिट स्कोर समय पर अपडेट होगा और भविष्य में लोन लेने की प्रक्रिया अधिक सुगम और तेज हो जाएगी।

निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक, एचडीएफसी (HDFC) बैंक ने अपने डेबिट कार्ड के फीचर्स और लाउंज एक्सेस के नियमों में बड़ा फेरबदल किया है जो 10 जनवरी से लागू होगा। अब ग्राहकों को प्रत्येक तिमाही में कम से कम 10,000 रुपये खर्च करने होंगे, जिसके बाद ही वे एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस के लिए वाउचर क्लेम कर सकेंगे। बैंक ग्राहकों को एसएमएस या ईमेल के जरिए एक लिंक भेजेगा, जिस पर क्लिक करके 12 से 18 अंकों का वाउचर कोड प्राप्त किया जा सकेगा।

New Banking Rules- मिलेनियम और टाइम्स जैसे डेबिट कार्ड धारकों को हर तिमाही एक विजिट, जबकि प्लेटिनम और बिजनेस कार्ड धारकों को दो और इंफिनिटी कार्ड धारकों को चार लाउंज विजिट की सुविधा मिलेगी। इसी तरह, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने भी 10 जनवरी से अपने क्रेडिट कार्ड्स के लिए डोमेस्टिक एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस के नियमों को अपडेट किया है। अब लाउंज एक्सेस के लिए वीजा और रुपे कार्ड पर 2 रुपये, जबकि मास्टरकार्ड के लिए 25 रुपये की अस्थायी फीस चुकानी होगी।

क्रेडिट कार्ड सेगमेंट में आईसीआईसीआई (ICICI) बैंक और आईडीएफसी (IDFC) फर्स्ट बैंक ने भी अपनी सेवाओं में संशोधन किया है। आईसीआईसीआई बैंक के नए नियम 15 जनवरी से लागू होंगे, जिसमें रिवॉर्ड पॉइंट्स और करेंसी कन्वर्जन फीस में बदलाव शामिल हैं। इसके एमेराल्ड (Emeralde) कार्ड पर अब प्रत्येक 200 रुपये के रिटेल ट्रांजेक्शन पर 6 रिवॉर्ड पॉइंट्स दिए जाएंगे।

New Banking Rules-वहीं, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने 18 जनवरी से अपने अश्व और मयूरा कार्ड्स पर रिवॉर्ड पॉइंट्स को 10X से घटाकर 5X करने का फैसला किया है। साथ ही, क्लासिक और वेल्थ कार्ड्स के लिए 10X रिवॉर्ड्स का लाभ अब 20,000 रुपये के मासिक खर्च की सीमा पार करने पर ही मिलेगा। यदि ग्राहक न्यूनतम राशि का समय पर भुगतान नहीं करते हैं, तो वे इन रिवॉर्ड सुविधाओं से वंचित रह सकते हैं।

बैंक खातों के सामान्य संचालन के मामले में इंडसइंड बैंक ने भी 1 जनवरी 2026 से नए शुल्क लागू करने का निर्णय लिया है। बैंक ने अपने ग्राहकों को राहत देते हुए 200 रुपये प्रति तिमाही लगने वाले ‘इनएक्टिव चार्ज’ को खत्म कर दिया है, लेकिन दूसरी ओर चेक रिटर्न के शुल्क में बढ़ोतरी कर दी है।

New Banking Rules-अब इनवार्ड चेक रिटर्न के लिए ग्राहकों को 450 रुपये के बजाय 500 रुपये का शुल्क देना होगा। इसके अलावा एनईएफटी (NEFT) और आरटीजीएस (RTGS) के शुल्कों में भी मामूली बदलाव किए गए हैं। बैंकिंग विशेषज्ञों का मानना है कि इन बदलावों का मुख्य उद्देश्य डिजिटल ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देना और सेवाओं को अधिक तर्कसंगत बनाना है।

Back to top button