रहस्यमयी मौत: दोपहर में घर से निकला.. कुछ देर बाद खेत में मिली लाश
खेत में पड़ी मिली युवक की लाश, सिर पर चोट के निशान से गहराया रहस्य

बिलासपुर..सकरी थाना क्षेत्र के संबलपुरी गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घर से निकला युवक कुछ देर बाद गांव के पास स्थित खेत में मृत अवस्था में मिला। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
घर से निकला, खेत में मिली लाश
प्राप्त जानकारी के अनुसार संबलपुरी निवासी सतीश कौशिक शनिवार दोपहर करीब 12 बजे घर से निकला था। कुछ समय बाद गांव के पास स्थित खेत में उसकी लाश पड़ी होने की सूचना मिली।
सिर पर चोट के निशान
मृतक के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिसके कारण मामला संदिग्ध माना जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
फॉरेंसिक टीम ने शुरू की जांच
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया है। पुलिस मामले में वैधानिक कार्रवाई करते हुए मौत के कारणों की जांच में जुट गई है।





