Madhya Pradesh
MP News- तीसरी कक्षा के छात्र की सिर में गोली लगने से मौत

Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे
MP News-भोपाल/ मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के गौतम नगर क्षेत्र में तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले 12 वर्षीय छात्र की सिर में गोली लगने से इलाज के दौरान मौत हो गई।
बच्चा शुक्रवार देर रात अपने घर की बालकनी में खून से लथपथ अचेत अवस्था में मिला था। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया और पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार 12 वर्षीय इब्राहिम पुत्र रिजवान लाला जेपी नगर क्षेत्र में रहता था। उसके पिता बिल्डिंग मटेरियल सप्लाई का कार्य करते हैं।
शुक्रवार रात करीब 1:50 बजे परिजनों ने बच्चे को बालकनी में बेहोशी की हालत में देखा, जहां खून फैला हुआ था। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए कमला नेहरू अस्पताल ले जाया गया, जहां शनिवार सुबह करीब 11 बजे उसकी मौत हो गई।




