LIVE UPDATE
Big news

गांजा की खेप के साथ मां बेटा गिरफ्तार…पुलिस कार्रवाई में यहां से मिले बोनस में जुआरी…सभी के खिलाफ गंभीर अपराध दर्ज

पुलिस का घर में धावा..डेढ़ किलो गांजा के साथ मां बेटा गिरफ्तार

बिलासपुर—मोपका चौकी टीम ने मुखबीर की सूचना पर धावा बोलते हुए करीब आधा दर्जन जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ा है। कार्रवाई के दौरान कुछ जुआरी भागने में कामयाब रहे। बावजूद इसके पुलिस टीम ने घेराबन्दी कर पांच लोगों को धर दबोचा। नगद और 52 पत्ती बरामद कर सभी के खिलाफ जुआ ए्क्ट के तहत अपराध दर्ज किया है। इसके अलावा सरकन्डा मोपका पुलिस ने डेढ़ किलो गांजा के साथ मां बेटा को गिरफ्तार किया है। दोनो आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस का अपराध किया गया। दोनों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल कराया गया है।
पकड़े गए जुआरियों का नाम पता ठिकाना
1) ईशान सिंह ठाकुर पिता संतोष निवासी दाऊ बाबा मंदिर के पास तोरवा ।
2) सुभाष सूर्यवंशी पिता फूलसिंह निवासी शिव मन्दिर के पास तोरवा।
3) संतोष सूर्यवंशी पिता बाबूलाल निवासी शिव मंदिर के पास तोरवा ।
4) राजेन्द्र यादव पिता बलदाऊ निवासी बोलबम चौक के पास तोरवा।
5) आकाश सूर्यवंशी पिता कुशल प्राइमरी स्कूल के पास तोरवा  विलासपुर।
 तोरवा पुलिस ने अभियान प्रहार चलाकर जुआरियों के फड़ पर धावा बोला।  पुलिस के अनुसार मुखबिर ने बताया कि छठ घाट के पास आधा दर्जन से अधिक जुआरी ताश पत्ती पर दांव आजमा रहे हैं। खबर मिलते ही सरकन्डा स्थित मोपका चौकी पुलिस टीम ने धावा बोला।  कुछ जुआरी भागने में कामयाब रहे । बावजूद इसके घेराबन्दी कर पांच आरोपियों को रंगे हाथ दांव लगाते गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने जुआरियों के फड़ से  52 पत्ती समेत करीब 45 हजार रूपया नगद बरामद किया है।सभी के खिलाफ धारा 3(2)  जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।
 डेढ़ किलो गांजा के साथ मां बेटा गिरफ्तार
 सरकन्डा मोपका पुलिस ने एसएसपी रजनेश सिंह के दिशा निर्देश पर आपरेशन प्रहार कार्रवाई के दौरान गांजा का खेप बरामद किया है। पुलिस के अनुसार मुखबीर ने बताया कि मोपका निवासी जीतन बाई वर्मा अपने घर में अधिक मात्रा में गांजा छिपाकर रखी है। चोरी छिपे ग्राहकों को बेच भी रही है।
जनकारी के बाद मोपका चौकी टीम ने आरोपी महिला के घर पर धावा बोला।  तलाशी के दौरान घर की सीढी  के नीचे से सफेद रंग के झोले में छोटे छोटे पैकेट को बरामद किया। नाप जोख के बाद पुलिस ने करीब डेढ़ किलो गांजा जब्त किया गया। पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि बरामद गांजा उसके बेटॉे महेन्द्र उर्फ बांडया वर्मा का है। बेटा ने  बेचने के लिए दिया था। पुलिस ने महिला आरापी समेत महेन्द्र उर्फ बांडया वर्मा को  गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close