most one day runs at home/वनडे क्रिकेट के इतिहास में अब तक केवल 15 ऐसे बल्लेबाज हुए हैं जिन्होंने 10 हजार रनों का जादुई आंकड़ा पार किया है, लेकिन जब बात अपने ही घर यानी ‘होम ग्राउंड’ पर दबदबा बनाने की आती है, तो भारत के दिग्गज बल्लेबाजों का कोई सानी नहीं है।

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर इस फेहरिस्त में भी शीर्ष पर काबिज हैं, जबकि मौजूदा स्टार विराट कोहली उन्हें कड़ी टक्कर दे रहे हैं। वनडे प्रारूप में घरेलू मैदान पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की यह सूची क्रिकेट जगत में इन दिग्गजों के रूतबे को बयां करती है।

most one day runs at home/मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के नाम वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक 18,426 रनों का विश्व रिकॉर्ड दर्ज है। इसमें से उन्होंने अपने घरेलू मैदानों पर 160 पारियों में 6,976 रन बनाए हैं, जो किसी भी बल्लेबाज द्वारा अपने देश में बनाए गए सबसे ज्यादा रन हैं। सचिन ने अपनी तकनीक और निरंतरता के दम पर भारतीय पिचों पर सालों तक राज किया है। वहीं, ‘रन मशीन’ विराट कोहली इस रिकॉर्ड को तोड़ने के बेहद करीब पहुंच गए हैं। कोहली ने अब तक महज 127 घरेलू पारियों में 6,867 रन बना लिए हैं। गौरतलब है कि कोहली ने सचिन के मुकाबले काफी कम पारियों में यह आंकड़ा छुआ है, जो उनकी अद्भुत क्षमता को दर्शाता है।

most one day runs at home/इस प्रतिष्ठित सूची में तीसरे पायदान पर ऑस्ट्रेलिया के महान कप्तान रिकी पोंटिंग का नाम आता है। पोंटिंग ने अपने देश में खेलते हुए 150 पारियों में कुल 5,406 रन अपने नाम किए, जबकि उनके वनडे करियर का कुल स्कोर 13,704 रन रहा।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भी इस मामले में पीछे नहीं हैं और वह तेजी से ऊपर की ओर बढ़ रहे हैं। रोहित ने घरेलू मैदानों पर अपनी आक्रामक बल्लेबाजी का लोहा मनवाते हुए केवल 102 पारियों में 5,217 रन ठोक दिए हैं। ‘हिटमैन’ के नाम से मशहूर रोहित ने इस मामले में दक्षिण अफ्रीका के महान ऑलराउंडर जैक कैलिस को भी पीछे छोड़ दिया है।

सूची में पांचवें स्थान पर काबिज जैक कैलिस ने अपने घरेलू मैदान पर 135 पारियों में 5,178 रन बनाए थे। अगर शीर्ष पांच खिलाड़ियों के आंकड़ों पर एक साथ नजर डालें, तो सचिन तेंदुलकर (6976 रन) पहले, विराट कोहली (6867 रन) दूसरे, रिकी पोंटिंग (5406 रन) तीसरे, रोहित शर्मा (5217 रन) चौथे और जैक कैलिस (5178 रन) पांचवें नंबर पर हैं।

भारतीय पिचों पर रोहित और कोहली की जो मारक क्षमता और निरंतरता है, उसे देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि आने वाले समय में ये आंकड़े भारतीय क्रिकेट के प्रभुत्व को और भी मजबूती प्रदान करेंगे।most one day runs at home