Monsoon Tips/दिल्ली। बारिश का मौसम आ गया है और इस मौसम में गर्मी का एहसास तो बहुत ही कम हो जाता है लेकिन छोटे बच्चों के लिए काफी परेशानी हो जाती है। क्योंकि छोटे बच्चों के लिए यह कई तरह की बीमारियों का खतरा भी साथ लेकर आता है। इस समय हवा में नमी बढ़ जाती है, जिससे बैक्टीरिया और वायरस तेजी से फैलते हैं। ऐसे में बच्चों की रोगों से लड़ने की क्षमता भी प्रभावित हो सकती है। इसलिए इस मौसम में उनकी साफ-सफाई के साथ-साथ खानपान का भी खास ध्यान रखना बहुत जरूरी है।

बाहर का खाना देने से बचें

ये खबर भी पढ़ें…
How many SIM cards can one person have-एक नाम पर 9 से ज्यादा SIM ली तो तुरंत सस्पेंड होगा कनेक्शन
How many SIM cards can one person have-एक नाम पर 9 से ज्यादा SIM ली तो तुरंत सस्पेंड होगा कनेक्शन
How many SIM cards can one person have। दिल्ली।केंद्र सरकार के दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश दिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Monsoon Tips/बारिश के दिनों में सड़क किनारे मिलने वाले चाट, गोलगप्पे, पकौड़े, समोसे और दूसरी खुली चीजें बच्चों को नहीं खिलानी चाहिए। कई बार इनमें इस्तेमाल होने वाला पानी और तेल साफ नहीं होता, जिससे पेट खराब होने और इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। बच्चों को घर का साफ भोजन ही खिलाना फायदेमंद होगा।

ताजा फल और ताजा खाना खिलाएं

ये खबर भी पढ़ें…
Sugar price hike -त्योहारों से पहले चीनी की कीमतों पर नकेल: केंद्र सरकार ने घटाई स्टॉक सीमा, अब 15 दिन से ज्यादा भंडारण पर रोक
Sugar price hike -त्योहारों से पहले चीनी की कीमतों पर नकेल: केंद्र सरकार ने घटाई स्टॉक सीमा, अब 15 दिन से ज्यादा भंडारण पर रोक
Sugar price hike। दिल्ली।आगामी त्यौहारी सीजन के दौरान मिठास में कड़वाहट घुलने से रोकने और चीनी की आसमान छूती कीमतों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कटे हुए फल लंबे समय तक खुले में रखने से उनमें जल्दी कीटाणु लग सकते हैं। इसी तरह बासी खाना भी बच्चों को नहीं खिलाना चाहिए। इसलिए ही हमेशा ताजा फल काटकर दें और ताजा बना हुआ खाना ही बच्चों को खिलाएं।

ठंडी और मीठी चीजों से रखें दूरी

ये खबर भी पढ़ें…
भारतीय कॉलेज छात्रों के लिए गूगल का बड़ा तोहफा, एक साल तक मुफ्त मिलेगा ‘एआई प्लस’ प्लान
भारतीय कॉलेज छात्रों के लिए गूगल का बड़ा तोहफा, एक साल तक मुफ्त मिलेगा ‘एआई प्लस’ प्लान
दिल्ली।अमेरिकी प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल ने भारत के कॉलेज विद्यार्थियों के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। कंपनी ने पात्र कॉलेज...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बारिश के मौसम में ज्यादा ठंडे ड्रिंक्स बच्चों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इससे गले में खराश, सर्दी, जुकाम और पेट की दिक्कत हो सकती है। उनकी प्यास बुझाने के लिए सादा पानी, नारियल पानी या घर में बनी ताजा ड्रिंक्स ही देना ज्यादा अच्छा रहेगा।

हल्का और साफ भोजन है सबसे बेहतर/Monsoon Tips

इस मौसम में ज्यादा तला-भुना और मसालेदार खाना बच्चों के पेट पर भारी पड़ सकता है। इससे गैस, अपच और पेट दर्द जैसी परेशानी हो सकती है। साथ ही पालक, मेथी जैसी पत्तेदार सब्जियां बनाने से पहले उन्हें कई बार अच्छी तरह धोना जरूरी है, ताकि उनमें मौजूद मिट्टी और कीटाणु पूरी तरह साफ हो जाएं। छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर बरसात में बच्चों को स्वस्थ रखा जा सकता है।