CG News/रायपुर। कबीरधाम (कवर्धा) जिले के पंडरिया-कुकदूर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह दो कारों के बीच भीषण आमने-सामने भिड़ंत हुई है। जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और 4 से 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

पुलिस ने जानकारी दी है कि यह दर्दनाक हादसा पंडरिया और कुकदूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लघान (लोखान) गांव के पास सोमवार सुबह लगभग सात बजे से आठ बजे के बीच हुआ है। जब दोनों कारें तेज रफ्तार में थीं । दुर्घटना फ्रॉन्क्स कार (सीजी 09 जेएस 4619) और वैगनआर कार (एमपी 50 जेडबी 0139) के बीच हुई है। हादसे में जान गंवाने वाले धरमपुरा (कबीरधाम) निवासी युवक का नाम रूपेश कुमार ध्रुव (उम्र लगभग 26 वर्ष) बताया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Weather -छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिन जारी रहेगा मूसलाधार बारिश का दौर: 23 अगस्त से शुरू होगा मानसून का भारी स्पेल, मौसम विभाग का अलर्ट
CG Weather -छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिन जारी रहेगा मूसलाधार बारिश का दौर: 23 अगस्त से शुरू होगा मानसून का भारी स्पेल, मौसम विभाग का अलर्ट
CG Weather -छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर पूरी तरह से मेहरबान हो गया है। प्रदेश भर में झमाझम बारिश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रत्यक्षदर्शियों और राहगीरों के प्रारंभिक बयानों के अनुसार, दोनों कारों की रफ्तार बेहद तेज थी, जिसके कारण लघान (लोखान) गांव के अंधे मोड़ पर चालक वाहनों पर नियंत्रण नहीं रख पाए और यह आमने-सामने की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में कबीरधाम जिले के धरमपुरा निवासी एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। कारों में सवार अन्य 4 से 5 लोग ,जिसमें महिला भी शामिल हैगंभीर रूप से जख्मी हुए हैं।

घटना के संबंध में पंडरिया और कुकदूर थाना प्रभारियों का कहना है कि पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया।सभी गंभीर घायलों को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG: अनुकंपा नियुक्ति में दिवंगत कर्मचारी की पत्नी को सर्वोच्च प्राथमिकता, छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का फैसला
CG: अनुकंपा नियुक्ति में दिवंगत कर्मचारी की पत्नी को सर्वोच्च प्राथमिकता, छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का फैसला
CG: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय की बिलासपुर स्थित एकल पीठ ने अनुकंपा नियुक्ति के एक मामले में महत्वपूर्ण और स्पष्ट फैसला सुनाया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वर्तमान में पुलिस हादसे के सटीक कारणों की जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
IFS Transfer – वन विभाग में तबादला, देखें लिस्ट
IFS Transfer – वन विभाग में तबादला, देखें लिस्ट
IFS Transfer: रायपुर. छत्तीसगढ़ में भारतीय वन सेवा के अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है. 9 अधिकारियों को इधर से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.