Big news

खनिज टास्क फोर्स की बैठक..विभाग ने पेश किया कार्रवाई का व्योरा..कलेक्टर ने कहा…खोलेंगे 15 रेत खदान..पेश करें प्रतिवेदन

खनिज टास्क फोर्स की बैठक में कलेक्टर ने दिया विशेष आदेश

बिलासपुर—कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनिज टॉस्क फोर्स की बैठक की बैठक हुई। मंथन सभागार में आयोजित बैठक में अपर कलेक्टर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत,वरिष्ठ पुलिस कप्तान निगम आयुक्त वनमण्डलाधिकारी खनिज विभाग के उप संचालक ने शिरकत किया। सभी ब्लाक एसडीएम ने भी बैठक में भाग लिया। 
 बैठक में  खनिज विभाग के उप संचालक ने बताया कि 2024-25 में अवैध खनिज परिवहन के 629 प्रकरण दर्ज किए गए। अवैध खनिज उत्खनन के 85 और अवैध  भंण्डारण के 15  प्रकरण को शामिल करते हुए कुल 729 प्रकरण दर्ज हुए है। 718 प्रकरणों का निराकरण कर 1 करोड़ 99 लाख 65 हजार का पेनाल्टी लगाया गया। बाकी 10 प्रकरणों में एफआईआर दर्ज किया गया है।
  उप संचालक खनिज ने जानकारी दिया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के 22 मई 2025 की स्थिति में अवैध खनिज परिवहन के 93 प्रकरण कायम हुए है। अवैध खनिज उत्खनन के 7 और अवैध भंण्डारण के 1 मामला दर्ज हुआ है। इस तरह कुल 101 प्रकरण दर्ज कर प्रकरणों का निराकरण किया गया है। सभी के खिलाफ चालानी कार्रवाई कर 26 लाख 03 हजार रूपयों की वसूली हुई है। उप संचालक ने बताया कि कार्यवाही में राजस्व और पुलिस प्रशासन ने भी प्रकरण दर्ज किया है।
कलेक्टर ने सभी विभागों को अपने अपने नियमों के परिपेक्ष्य में अधिक से अधिक कार्यवाही करने को कहा। कार्यवाही की सूचना प्रति माह खनिज विभाग को दिए जाने की बात कही। कलेक्टर ने खनिजों के अवैध उत्खनन परिवहन और भंडारण पर प्रभावी कार्यवाही और नियंत्रण को लेकर  तहसीलदारों को भू-राजस्व संहिता 1959 की धारा 247 (7) के तहत सीधी कार्रवाई करने को कहा। वन विभाग के अधिकारियों को भी वन अधिनियम के तहत वड़ी कार्रवाई करते हुए वाहन राजसात करने को कहा।
कलेक्टर ने कहा बिलासपुर जिले में अधिक से अधिक रेत खदान स्वीकृत किये जाने की जरूरत है। इसके लिए नए क्षेत्रों को चिन्हांकित किया जाए। नीलामी के जरिए खधान स्वीकृति करने को कहा। कलेक्टर ने बताया कि 15 रेत खदानों के लिए जल्द से जल्द जांच प्रतिवेदन दिए जाने की बात कही। कलेक्टर ने जोर देते हुए कह कि क्षेत्रीय अधिकारी पर्यावरण संरक्षण मंडल खदानों में पर्यावरण स्वीकृति अतिशीघ्र जारी करें।

Back to top button