LIVE UPDATE
Big news

खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई…दो ट्रेलर,एक जेसीबी, दो लोडर सील…हाइवा समेत सभी वाहन पुलिस के हवाले

ताबड़तोड़ कार्रवाई में खनिज विभाग ने ट्रेलर,जेसीबी और अवैध भण्डार को किया सील

बिलासपुर—कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम ने खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और  भण्डारण के खिलाफ एक बार फिर ताबड़तोड़ कार्रवाई को अंजाम दिया है।खनिज अमला ने जगह जगह कार्रवाई को अंजाम देते हुए 2 ट्रेलर,2 हाइवा,एक जेसीबी समेत कुल सात वाहनों को राजसात किया है। माइनिंग अधिकारी ने कहा कि समय सीमा में चालानी कार्रवाई को अंजाम नहीं दिए जाने की सूरत में वाहन मालिकों के खिलाफ अपराध दर्ज किया जाएगा। मामले को कोर्ट के हवाले किया जाएगा। 
       कलेक्टर आदेश पर खनिज अमला ने एक बार फिर खनिज माफियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई को अंजाम दिया है। खनिज विभाग की टीम ने खपरी, कोहरौदा क्षेत्र का औचक दौरा किया। खपरी क्षेत्र के शिवनाथ नदी क्षेत्र से रेत का अवैध उतखनन कर परिवहन करते दो ट्रैक्टर को बरामद किया है। बरामद वाहन को बिल्हा थाना के हवाले किया गया है।
 खनिज अधिकारी रमाकान्त सोनी ने जानकारी दिया कि खम्हरिया पेंडरी क्षेत्र मे निरीक्षण के दौरान पेंडरी स्थित शासकीय तालाब से बिना अनुमति खनिज मिट्टी उत्खनन करते एक जेसीबी के साथ ही 2 हाइवा को सीलबन्द किया गया है। इसके अलावा गतौरी क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान कोयला  का अवैध भण्डारण के जुर्म में एक लोडर मशीन और दो ट्रेलर वाहनों को सील किया गया है। बरामद एक ट्रेलर को रतनपुर के हवाले किया गया है। अवैध भण्डारण के खिलाफ नोटिस जारी कर वाहन और भण्डार मालिक को तलब किया गया है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close