तखतपुर (टेकचंद कारड़ा)…ग्राम सावाडबरा में कुछ दिन पहले हुए विवाद के बाद कीटनाशक का सेवन करने वाले युवक की बिलासपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम सावाडबरा निवासी लालू यादव, पिता संगीत यादव, का कुछ दिन पहले नानू जायसवाल उर्फ युगल जायसवाल से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि कहासुनी के दौरान नानू जायसवाल ने लालू यादव की पिटाई कर दी। इस घटना से आहत होकर लालू यादव ने कीटनाशक का सेवन कर लिया।

कीटनाशक सेवन के बाद युवक की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए बिलासपुर ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

घटना में मारपीट और कीटनाशक सेवन के बीच संबंध को लेकर पुलिस की जांच तथा आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही मामले की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।