उत्तर बस्तर कांकेर/ त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन-2025 के अंतर्गत जिला पंचायत कांकेर के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद हेतु निर्वाचन कार्यक्रम आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में सम्मिलन सम्पन्न हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला पंचायत के सभी 13 निर्वाचित सदस्यों में से अध्यक्ष पद हेतु किरण नरेटी और झरना धु्रव ने नामांकन फॉर्म भरा, जिसमें सभी सदस्यों के द्वारा किए गए वोट के आधार पर श्रीमती किरण को 10 और झरना को 03 वोट प्राप्त हुए।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News: बिलासपुर एयरपोर्ट के खिलाफ बड़ी साजिश, बिलासपुर-कोलकाता उड़ान बंद! इस वजह से आई यात्रियों की संख्या में आई कमी…
CG News: बिलासपुर एयरपोर्ट के खिलाफ बड़ी साजिश, बिलासपुर-कोलकाता उड़ान बंद! इस वजह से आई यात्रियों की संख्या में आई कमी…
CG News: शनिवार से 19 सितंबर से बिलासपुर कोलकाता उड़ान को बंद किया जा रहा है। ऐविएशन कंपनी द्वारा अप्रैल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस प्रकार किरण नरेटी को बहुमत के आधार पर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित मानते हुए उन्हें प्रमाण-पत्र प्रदाय किया गया।

इसी प्रकार जिला पंचायत उपाध्यक्ष हेतु ताराबती ठाकुर और सुलोचना मेश्राम ने नामांकन फॉर्म भरा था। वोटिंग के उपरांत श्रीमती ताराबती को 09 और श्रीमती सुलोचना को 04 वोट प्राप्त हुए।

ये खबर भी पढ़ें…
Raipur News: 9वीं के छात्र पर जादू-टोना का आरोप, बच्चे को स्कूल से निकाला
Raipur News: 9वीं के छात्र पर जादू-टोना का आरोप, बच्चे को स्कूल से निकाला
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। प्रयास विद्यालय प्रबंधन ने 9 वीं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस प्रकार बहुमत के आधार पर उपाध्यक्ष पद हेतु श्रीमती ताराबती ठाकुर को निर्वाचित कर उन्हें प्रमाण-पत्र दिया गया। उक्त निर्वाचन प्रक्रिया जिला पंचायत के सीईओ श्री हरेश मंडावी, पीठासीन अधिकारी एवं एसडीएम कांकेर श्री अरूण वर्मा तथा सहायक पीठासीन अधिकारी एवं उप संचालक पंचायत श्री कमल सिदार की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षक पहुंच गए स्कूल ,दरवाजा खुला लेकिन नहीं खुला VSK एप,हाजिरी दर्ज करने मशक्कत कर रहे शिक्षक
शिक्षक पहुंच गए स्कूल ,दरवाजा खुला लेकिन नहीं खुला VSK एप,हाजिरी दर्ज करने मशक्कत कर रहे शिक्षक
रायपुर। प्रदेश के स्कूलों में शनिवार सुबह शिक्षक समय पर स्कूल तो पहुंच गए, लेकिन ऑनलाइन हाजिरी लगाने के लिए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.