LIVE UPDATE
Big news

पुलिस की जम्बो टीम ने किया शहर का भ्रमण…यातायात नियमों का पढ़ाया पाठ…सड़क घेरकर व्यवसाय करने वालों पर लिया एक्शन

टीम बनाकर पुलिस की जम्बो टीम ने किया शहर का भ्रमण

बिलासपुर–यातायात पुलिस ने सड़क पर फैलाकर दुकानदारी करने वालों के खिलाफ व्यापक स्तर पर अभियान चलाया। दुकान संचालकों के बिखरे के सामानों को जब्त किया है। साथ ही नोटिस भी थमाया है। यातायात अतिरिक्त पुलिस कप्तान रामगोपाल करियारे ने जानकारी दिया कि मंगलवार की सुबह करीब 120 से अधिक पुलिस जवान और अधिकारियों ने यातायात कार्यालय से रैली निकालकर शहर का भ्रमण किया। इस दौरान प्रमुख चौक चौराहों में अतिक्रमण कर व्यापार करने वालों को सख्त हिदायत दिया। 
 यातायात अतिरिक्त पुलिस कप्तान रामगोपाल करियारे ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के दिशा निर्देश पर मंगलवार की सुबह अधिकारियों की जम्बों टीम के साथ रैली निकाल कर नगर भ्रमण किया। इस दौरान सभी व्यवासियों और आम नागरिकों से यातायत नियमों का पालन किए जाने की बात कही। रामगोपाल करियारे ने बताया कि लगातार निर्देश के बाद भी लोग यातायात नियमों के प्रति अपेक्षित सहयोग नहीं कर रहे है। इसी बात को ध्यान में रखकर रैली निकालकर एक बार फिर लोगों को यातायात नियमों के दिशा निर्देशों का पालन करने को कहा गया। खासकर वाहन चालकों, दुकान संचालकों, फुटकर व्यापारियों को सख्त हिदासयत भी दिया गया है।
        करियारे ने बताया कि 22 अप्रैल की सुबह लगभग 120 से अधिक पुलिस जवान और अधिकारी रैली निकालते हुए शहर के प्रमुख चौक, चौराहे और प्रमुख मार्गो से नगर भ्रमण किया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कठोर कार्रवाई को अंजाम दिया। रैली में शामिल सभी जवान और अधिकारी अलग अलग टीम बनाकर शहर के अलग अलग दिशा में रवाना हुए। इस दौरान नियम तोड़ने वालों के खिलाफ एक्शन भी लिया।
          पुलिस अधिकारी और जवानों ने सत्यम चौक से अग्रसेन चौक, पुराना बस स्टैंड, शिव टॉकीज चौक, गांधी चौक, हटरी चौक, शनिचरी बाजार, गोल बाजार, सदर बाजार, सिम्स चौक, देवकीनंदन चौक, बृहस्पति बाजार, ईदगाह चौक, अंबेडकर चौक होते हुए मुख्य मार्ग और सभी चौक चौराहो पर सघन कार्यवाही को अंजाम दिया।
             इस दौरान पुराना बस स्टैंड समेत सभी चौक पर अनाधिकृत रूप से सड़क घेरकर व्यापार करने वालों को सख्त निर्देश दिया गया। शनिचरी बाजार, गोल बाजार, सदर बाजार,  बृहस्पति बाजार के मुख्य मार्ग में विक्रय सामग्री को बेतरतीब फैलाकर बैठे लोगों को हटाया गया। आवागमन बाधित करने वाले दुकान संचालकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की गयी। बृहस्पति बाजार स्थित पार्किंग स्थल पर अतिक्रमण कर व्याापार करने वालों को हटाया गया।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close