जोगीपुर बाइक लूटकांड का राजफाश, आरोपी सलाखों के पीछे”

बिलासपुर। चकरभाठा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वाणीराव पेट्रोल पंप के पास से मोटरसाइकिल लूटकर फरार हुए दो आरोपियों को धर दबोचा है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपियों को पहुंचकर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
गिरफ्तार आरोपी:
- विकास यादव उर्फ मुकेश, पिता मंगलू राम यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी धरदेई, थाना शिवरीनारायण, जिला जांजगीर-चांपा।
- रोशन भास्कर, पिता महेंद्र भास्कर, उम्र 25 वर्ष, निवासी कोहरौंदा, थाना बिल्हा, जिला बिलासपुर।
पीड़ित बहोरीक कुमार चेलके निवासी ग्राम केसला, थाना बिल्हा, ने 5 अगस्त 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि सुबह करीब 4 बजे वह तिफरा सब्जी मंडी जाने के लिए अपनी मोटरसाइकिल (क्रमांक CG-10-BX-5586) से निकला था। वाणीराव पेट्रोल पंप, जोगीपुर के पास दो अज्ञात युवकों ने उसकी बाइक रोक ली, थप्पड़ मारकर चाबी छीनी और बाइक लूटकर फरार हो गए।
पुलिस ने तुरंत टीम गठित कर जांच शुरू की। घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज में पल्सर बाइक (क्रमांक CG-11-BD-1081) का नंबर मिलने पर आरटीओ से जानकारी प्राप्त की गई और आरोपीगणों का पता लगाया गया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।





