IPL 2025,GT Vs PBKS: पंजाब किंग्स की जर्सी में ग्लेन मैक्सवेल का शर्मनाक आगाज, बना डाला अनचाहा रिकॉर्ड!

IPL 2025,GT Vs PBKS:आईपीएल 2025 में ग्लेन मैक्सवेल के लिए शुरुआत किसी बुरे सपने से कम नहीं रही। पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए गुजरात टाइटंस के खिलाफ अहमदाबाद में खेले गए पहले ही मुकाबले में वह बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए।
साई किशोर की पहली ही गेंद पर रिवर्स स्वीप लगाने की कोशिश में वह पूरी तरह चूक गए, और गेंद सीधा पैड पर जा लगी। अंपायर ने बिना समय गंवाए उन्हें एलबीडब्ल्यू करार दिया, और इसी के साथ मैक्सवेल ने आईपीएल इतिहास के सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवा लिया।
IPL 2025,GT Vs PBKS:मैक्सवेल के इस गोल्डन डक ने उन्हें एक अनचाहा रिकॉर्ड दिला दिया। वह अब आईपीएल में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। यह उनका 19वां डक था, जिससे उन्होंने रोहित शर्मा और दिनेश कार्तिक को भी पीछे छोड़ दिया, जो अब तक 18-18 बार बिना खाता खोले पवेलियन लौट चुके हैं। पंजाब किंग्स के लिए यह एक बड़ा झटका था, क्योंकि मैक्सवेल को टीम की बैटिंग लाइनअप को मजबूत करने के लिए लाया गया था।
IPL 2025,GT Vs PBKS: ग्यारहवें ओवर में साई किशोर गेंदबाजी के लिए आए और उन्होंने पहले उमरजई (16 रन) को अरशद खान के हाथों कैच आउट करवाया। इसके बाद मैदान में उतरे ग्लेन मैक्सवेल, जिनसे पंजाब के फैंस को बड़ी उम्मीदें थीं। लेकिन पहली ही गेंद पर उन्होंने रिवर्स स्वीप खेलने का प्रयास किया, जो बुरी तरह फ्लॉप हो गया। गेंद बल्ले की जगह पैड पर लगी और अंपायर ने उंगली उठा दी। मैक्सवेल ने बिना किसी रिव्यू के पवेलियन लौटने में ही भलाई समझी।
ग्लेन मैक्सवेल के फ्लॉप शो के बावजूद युवा बल्लेबाज प्रियांश आर्या और कप्तान श्रेयस अय्यर ने शानदार प्रदर्शन किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की शुरुआत खराब रही, जब प्रभसिमरन सिंह महज 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। लेकिन इसके बाद प्रियांश और अय्यर ने मिलकर गुजरात के गेंदबाजों पर कहर बरपाया।
प्रियांश ने सिर्फ 23 गेंदों पर 47 रन ठोक दिए, जिसमें 7 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। वहीं, कप्तान श्रेयस अय्यर ने 27 गेंदों पर जोरदार अर्धशतक जड़ा और गुजरात के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया।
Golden Duck for Glenn Maxwell on his Punjab Kings return pic.twitter.com/06oanYaHOk
— RCBIANS OFFICIAL (@RcbianOfficial) March 25, 2025