Chhattisgarh

अन्तर्राज्यीय चोर गिरोह’’ का फूटा भांडा…3 महिला,दो पुरूष गिरफ्तार…140 ग्राम सोना 3 किलो चांदी बरामद..20 लाख का सामान जब्त

14 लाख का सोना चांदी...94 हजार नगद और महंगी कार बरामद

बिलासपुर—- पुलिस की संयुक्त टीम ने सोने चांदी के दुकानों को निशान बनाने वाले खतरनाक अन्तर्राज्यीय गिरोह का भांडा फोड़ा है। मामले में आईजी संजीव शुक्ला के निर्देश पर अमल करते हुए वरिष्ठ पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने  एसीसीयू,साइबर और सिटी कोतवाली  पुलिस को मिलाकर संयुक्त टीम का गठन किया। मुखबीर, सीसीटीवी फुटेज और तकनिकी का सहारा लेकर आरोपियों को घटना के मात्र 48 घंटे के अन्दर गिरोह की तीन महिला समेत कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार धर दबोचा गया। 
गिरप्तार आरोपियों का नाम पता ठिकाना
1) प्रदीप सोनी पिता विनोद सोनी निवासी सुल्तानपुर, इलाहाबाद
2) ⁠मालती सोनी पति कन्हैया लाल निवासी नैनी इलाहाबाद
3) ⁠पूनम सोनी पिता भारत लाल सोनी निवासी  इलाहाबाद
4) ⁠राहुल सोनी उर्फ मनीष निवासी सेक्टर शांतिपुरम, इलाहाबाद
5) ⁠श्याम सोनी पिता बबलू सोनी निवासी इलाहाबाद उप्र
आरोपियों से बरामद सामान

पुलिस ने खुलासा किया कि गिरफ्तार आरोपियों से 14 लाख का 140 ग्राम सोने का जेवर, तीन किलो चांदी का आभूषण समेत 94 हजार नगद बरामद किया गया है। इसके अलावा आरोपियों से 6 लाख की मंहगी कार को भी जब्त किया गया है। कार का उपयोग चोरी की घटनाओं में किया गया। इस तरह कुल मिलाकर करीब 22 लाख से अधिक कीमती सामान कब्जे में लिया है।

लाखों की चोरी का अपराध दर्ज
एडिश्वल पुलिस कप्तान राजेन्द्र जायसवाल ने खुलासा कि बिलासपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने सोने चांदी के दुकानों को निशाना बनाने वाले अन्तर्राज्यीय चोर गिरोह का भांडा फोड़ा है। पुलिस अधिकारी ने जानकारी दिया कि 28 अप्रैल को थाना सिटी कोतवाली अंतर्गत हिम्मत लाल ज्वेलर्स गोल बाजार में दोपहर करीब 11.30 बजे चोरी होने की जानकारी मिली। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दो महिला ज्वेलरी शॉप  में आयी। नकली सोना को असली बताकर 42.3 ग्राम असली सोना लेकर फरार हो गयी। महिलाओं ने 4,55,000 रूपये का जेवर और 13,572 रूपए नगदी ठगी को अंजाम दिया है।
टीम को भेजा गया भण्डारा और राजनांदगांव
घटना की जानकारी के बाद आईजी संजीव शुक्ला ने वरिष्ठ पुलिस कप्तान रजनेश सिंह तत्काल कार्यवाही कर गिरफ्तारी का आदेश दिया। पुलिस कप्तान ने तत्काल  एसीसीयू, सिटी कोतवाली की संयुक्त टीम का गठन किया। कप्तान के आदेश पर संयुक्त टीम ने तत्काल पतासाजी अभियान चलाया। टीम ने इस दौरान करीब 200 से अधिक सीसीटीवी. फुटेज को  खंगाला ।
 सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धो को पकड़ने पुलिस टीम को राजनांदगांव, भण्डारा रवाना किया गया। स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपियों को घेराबंदी कर पकडा गया। आरोपियों के कब्जे से सोने चांदी के जेवरात नगदी और पहिया वाहन बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि रायपुर और राजनांदगांव में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। गिरोह में कई सदस्य शामिल हैं।
मामले में वरिष्ठ पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने जानकारी दिया कि फिलहाल पांच आरोपियों को गिरप्तार कर गिरोह के अन्य सदस्यों की पतासाजी की जा रही है। आरोपियों की निशानदेही पर गिरोह के अन्य सदस्यों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
जवानों अधिकारियों का होगा सम्मान
पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला, वरिष्ठ पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने बड़ी सफलता पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुज कुमार,नगर पुलिस अधीक्षक अक्षय साबद्रा,सिटी कोतवाली प्रभारी ए.सी.सी.यू. निरी. राजेश मिश्रा, अजहरउद्दीन, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक विवेक पाण्डेय,शीतला प्रसाद त्रिपाठी , राहुल सिंह, आतिश पारिक,अविनाश, निखिल, विरेन्द्र, अभिजीत,पुष्पा खरे की प्रशांसा करते हुए सम्मानित करने का एलान किया है।
आरोपियों ने प्रदेश के इन दुकानों को बनाया निशाना
वरिष्ठ पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में जानकारी दिया कि रायपुर और राजनांदगांव में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। आरोपियों के खिलाफ थाना उरला रायपुर में धारा 318 (4), 3(5) बी.एन.एस का अपराध 28 अप्रैल को दर्ज किया गया है। आरोपियों ने माँ बंजारी ज्वेलर्स मेन रोड उरला को निशाना बनाया था। इसी तरह थाना सिटी कोतवाली राजनांदगांव मे भी चोरी का प्रकरण आरोपियों के खिलाफ दर्ज है। घटना के बाद 29 अप्रैल को आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 318 (4), 3(5) का अपराध कायम किया गया है। आरोपियों ने मा लक्षमी ज्वेलर्स भारत माता चैंक राजनांदगांव को निशाना बनाया है।

Back to top button