LIVE UPDATE
Sports

IND vs NZ Final: वर्ल्ड कप फाइनल में टीम इंडिया का धमाका, न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया रनों का हिमालय, तोड़ दिए क्रिकेट जगत के कई बड़े रिकॉर्ड

भारतीय टीम ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 255 रनों का स्कोर बनाया है। इसी के साथ टीम इंडिया टी20 इंटरनेशनल में एक खास अर्धशतक भी पूरा करने में कामयाब रही।

IND vs NZ Final/अहमदाबाद। दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट ग्राउंड, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में आज भारतीय बल्लेबाजों ने तबाही मचा दी।

IND vs NZ Final/टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए निर्धारित 20 ओवर्स में 256 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया। इस विशाल स्कोर के साथ ही भारत ने टी20 इंटरनेशनल और वर्ल्ड कप इतिहास के कई ऐसे कीर्तिमान स्थापित किए हैं, जिन्हें तोड़ना किसी भी टीम के लिए नामुमकिन सा लग रहा है।

​भारतीय पारी की शुरुआत से ही बल्लेबाजों ने आक्रामक रुख अपनाया। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा, अनुभवी संजू सैमसन और विस्फोटक ईशान किशन ने मैदान के हर कोने में चौके-छक्कों की बरसात की। इन तीनों ही बल्लेबाजों ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेलकर न्यूजीलैंड को बैकफुट पर धकेल दिया। भारत ने 5 विकेट खोकर 256 रन बनाए, जो किसी भी टी20 वर्ल्ड कप फाइनल का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है।

​इस पारी के दौरान टीम इंडिया ने एक ऐसा ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया जो आज तक विश्व की कोई भी टीम नहीं कर पाई। भारतीय टीम अब टी20 इंटरनेशनल में 50 बार 200 से अधिक का स्कोर बनाने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है। इस फेहरिस्त में भारत के बाद दक्षिण अफ्रीका काफी पीछे है, जिसने 29 बार यह कारनामा किया है।

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा 200+ स्कोर:

  1. भारत: 50 बार
  2. साउथ अफ्रीका: 29 बार
  3. न्यूजीलैंड: 28 बार

​🇿🇦 दक्षिण अफ्रीका का वर्ल्ड कप रिकॉर्ड भी चकनाचूर

​भारत ने न केवल कुल टी20 मैचों में बल्कि विशेष रूप से टी20 वर्ल्ड कप के मंच पर भी अपना दबदबा साबित किया है। 256 रनों के स्कोर के साथ ही टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा बार 200+ स्कोर बनाने का दक्षिण अफ्रीका का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। भारत अब तक वर्ल्ड कप इतिहास में 7 बार 200 या उससे अधिक का स्कोर बना चुका है।

टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 200+ स्कोर:

  • भारत: 7 बार
  • साउथ अफ्रीका: 6 बार
  • इंग्लैंड / श्रीलंका / वेस्टइंडीज: 4 बार

Back to top button
close