Bilaspur
प्रेस क्लब फाग महोत्सव में जोगी रा…स..र र..र..र…लोक गायक की तान पर…भाजपा विधायक ने लगया ठुमका…निर्णायक मण्डल ने भी सुना दिया फैसला
फाग महोत्सव में विधायक लहरिया और सुशांत..फगुआरों पर पड़े भारी

बिलासपुर..बताने की जरूरत नहीं कि प्रेस क्लब बिलासपुर के फाग महोत्सव का आम से लेकर खास लोगों को ब्रेसब्री से इंतजार रहता है। हमेशा की तरह बिलासपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष इरशाद और उनकी टीम की अगुवाई में होलिका दहन के दिन फाग महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव का आयोजन बिलासपुर प्रेस का प्रांगण में किया गया। आम जनता के साथ जिले के दिग्गज नेताओं ने मौके पर पहुंचकर फाग महोत्सव का आनन्द लिया। जजों की टीम ने फाग महोत्सव में शामिल सर्वश्रेष्ठ टीम का चयन किया। देर शाम तक उपस्थित दिग्गजों ने लोकगायक चन्दन यादव के फाग गीत का आनन्द तो लिया। लेकिन मैदान मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया की गायकी और बेलतरा विधायक सुशांत के ठुमके मार लिया।
हमेंशा की तरह होली पर्व पर बिलासपुर प्रेस क्लब में प्रदेश का बहुचर्चित फाग महोत्सव का आयोजन किया गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष इरशाद अली और टीम की अगुवाई में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम दोपहर दो बजे से शुरू होकर देर शाम तक चला। उत्सव में जिले की कुल 15 प्रतियोगी फाग टोलियों ने शिरकत किया। खासकर लोकगायक चन्दन यादव ने जमकर शमा बांधा।
निर्णाय मण्डल ने सुनाया फैसला
फगुआरों ने निर्णायक मंडल में वरिष्ठ पत्रकार रूद्र अवस्थी, दिनेश दुबे और हरिप्रसाद सोनी के सामने अपनी प्रस्तुति को रखा। फाग महोत्सव में विभिन्न मंडलियों ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। ढोल, मंजीरा, झाल और मृदंग की धुनों पर राधा-कृष्ण की होली, ब्रज की रासलीला और फाग गीतों ने वातावरण को भक्तिमय कर दिया। पारंपरिक फाग गीतों की गूंज से पूरा कार्यक्रम स्थल संगीतमय हो गया। कलाकारों ने अपनी सुमधुर गायकी और नृत्य से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लेकिन मैदान लोकगायक कांग्रेस विधायक दिलीप लहरिया और बेलतरा युवा भाजपा विधायक सुशांत शुक्ला ने मारा।
हंसी ठिठोली और रंग गुलाल से स्वागत
फाग महोत्सव में बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला और मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया, पूर्व सांसद लखनलाल साहू, मेयर एल पद्मजा, समाजसेवी उद्योगपति प्रवीण झा, डॉ विनोद तिवारी,डॉ.श्रीकांत गिरी,प्रियंका शुक्ला समेत अन्य जनप्रतिनिधि बतौर अतिथि शामिल हुए। सभी अतिथियों का प्रेस क्लब अध्यक्ष इरशाद अली और टीम ने रंग गुलाल से स्वागत किया। माला पहनाया और हंसी ठिठोली भी किया।
लहरिया की तान और शुक्ला का ठुमका
कार्यक्रम का अन्त परम्परा से अलग बहुूत ही शानदार रहा। ज्यादातर अभी तक देखने में आता रहा है कि कार्यक्रम का सामापन मुख्य लोक गायक की प्रस्तुति से होता रहा। लेकिन इस बार इरशाद अली की अगुवाई में कुछ अलग रहा। कार्यक्रम के ठीक समापन के पहले अपने के मशहूर लोकगायक और वर्तमान में कांग्रेस के विधायक दिलीप लहरिया माइक संभाला…। लहरिया के तान लेते ही बेलतरा विधायक मैदान में कूद किए। लहरिया की गायकी,चन्दन यादव की वाद्य यंत्रों के धुन पर बेलतरा विधायक ने जमकर ठुमका लगाया। देखते ही भीड़ चिल्लाने लगी। लोगों ने फिर रंग गुलाल उ़ड़ाना शुरू कर दिया। अतिथियों ने भी ताली बजाकर लहरिया और शुक्ला के बिन्दासपन का स्वागत किया।
फाग मंडलियों का सम्मान
जजों की टीम में मौजूद वरिष्ठ पत्रकार सीजी वाल प्रधान संपादक रूद्र अवस्थी, गीत संगीत का जानकार दिनेश दुबे समेत अन्य सदस्यों ने फाग पेश करने वाली टीम के भाग्य का फैसला किया। यद्यपि इस दौरान कमोबेश सभी टीम ने शानदार प्रस्तुति दी। जजों को निर्णय करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। निर्णायक मंडल ने गायन की शुद्धता, ताल-लय और प्रस्तुति के आधार पर पहला स्थान देवतरा, दूसरा स्थान, ठकुरीकांपा और तीसरा स्थान महामाया फाग मंडली को दिया। प्रेस क्लव टीम ने अतिथियों के हाथो पहला स्थान के लिए 21 हजार,दूसरा पुरस्कार 11 हजार,और तीसरा स्थान के लिए 5100 रूपये और शील्ड के साथ प्रदान किया। विशेष पुरस्कार धरमपुरा को 2100 रुपए के साथ स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया।
लोक संस्कृति को संजोने का प्रयास
प्रेस क्लब अध्यक्ष इरशाद अली ने कहा कि श्रम साध्य धरती पर फाग उत्सव मानव जीवन का सबसे बड़ा मनोरंजन का साधन है। इसके पहले हमारी साझी विरासत खत्म हो..हम इसे संजोकर रखना चाहते हैं। प्रेस क्लब का प्रयास रहा है कि यहां शुद्ध फाग की प्रस्तुति दी जाए। हमारा प्रयास सफल होते दिखाई भी दे रहा है। यह परम्पराआने वाले वर्षों में कायम रखा जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी पत्रकार और शहरवासियों के प्रति आभार जाहिर करता हूं।
सफलता में विशेष सहयोग
कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष रूप से पूर्व सांसद लखनलाल साहू,महापौर पूजा विधानी, डॉ उज्जवला कराडे,डॉ श्रीकांत गिरी,डॉक्टर विनोद तिवारी,समाजसेवी प्रवीण झा, सीएमएचओ प्रमोद तिवारी,सभापति विनोद सोनी,एमआईसी के मेंबर, पार्षद,कांग्रेस और भाजपा के नेता, वरिष्ठ पत्रकार ज्ञान अवस्थी,सतीश जायसवाल,रुद्र अवस्थी के अलावा के अलावा गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। वहीं बिलासपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष इरशाद अली,सचिव दिलीप यादव, सहसचिव दिलीप जगवानी, कोषाध्यक्ष प्रतीक वासनिक, कार्यकारिणी सदस्य गोपीनाथ डे, के अलावा वरिष्ठ पत्रकार कमलेश शर्मा,अखलाक अजीज खान,रवि शुक्ला, राजेश दुआ,दिनेश ठक्कर,लोकेश वाघमारे, जेपी अग्रवाल, पंकज गुप्ते,शाहिद अली, जितेंद्र थवाईत, अखिल वर्मा,दिलीप अग्रवाल, नरेंद्र सिंह बुटी, हीरा जी राव सदाफले, श्याम पाठक, विशाल झा, निशांत तिवारी, सतीश मिश्रा, अजीत मिश्रा, नीरजधर दीवान समेत सभी पत्रकार साथियों का योगदान रहा।
Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे