बिलासपुर/रतनपुर..रतनपुर नगर पंचायत अध्यक्ष लवकुश कश्यप के खिलाफ पद्मनिपुरी साध्वी ने गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंचीं साध्वी ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत अध्यक्ष लगातार उनका पीछा कर रहे हैं, सार्वजनिक रूप से अपमानित कर रहे हैं और उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। साध्वी ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर कड़ी कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।

धार्मिक कार्यक्रम के दौरान विवाद, हाथ पकड़ा

ये खबर भी पढ़ें…
Bilaspur Airport पर लैंडिंग के दौरान विमान का टायर फटा, 35 यात्री बाल-बाल बचे
Bilaspur Airport पर लैंडिंग के दौरान विमान का टायर फटा, 35 यात्री बाल-बाल बचे
Bilaspur Airport पर शुक्रवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब दिल्ली से पहुंची एलायंस एयर की फ्लाइट का लैंडिंग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस अधीक्षक को सौंपे आवेदन में पद्मनिपुरी साध्वी ने बताया कि 3 जून 2026 को वह फुलवारीपारा स्थित मथुरावासी हनुमान मंदिर आश्रम में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थीं। साध्वी के मुताबिक, संत-महात्माओं के साथ भोजन के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष लवकुश कश्यप वहां पहुंचे और उन्हें भोजन करने से मना करते हुए वहां से उठ जाने के लिए कहा। विरोध करने पर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया और संत-महात्माओं के सामने हाथ पकड़कर हटाने का प्रयास किया गया।

‘मान-सम्मान को ठेस, जान से मारने की धमकी

ये खबर भी पढ़ें…
CG News – Bilaspur में दो पक्षों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद पथराव,SSP समेत पुलिस बल तैनात
CG News – Bilaspur में दो पक्षों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद पथराव,SSP समेत पुलिस बल तैनात
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में दो पक्षों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक रूप में बदल गया।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पद्मनिपुरी साध्वी ने आरोप लगाया कि घटना के दौरान उनके मान-सम्मान को ठेस पहुंचाई गई और उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। साध्वी ने कहा कि घटना के कई प्रत्यक्षदर्शी मौजूद हैं, जिनमें आश्रम के महंत और अन्य संत-महात्मा भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि मामले की शिकायत पहले भी रतनपुर थाने में की गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

‘जहां जाती हूं, लोगों को भड़काते हैं’

ये खबर भी पढ़ें…
खपरगंज में विवाद के बाद पथराव से मचा हड़कंप, कप्तान की अगुवाई में पुलिस ने संभाला मोर्चा… एसएसपी बोले- दोषियों को रातों-रात पकड़ेंगे
खपरगंज में विवाद के बाद पथराव से मचा हड़कंप, कप्तान की अगुवाई में पुलिस ने संभाला मोर्चा… एसएसपी बोले- दोषियों को रातों-रात पकड़ेंगे
बिलासपुर..शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के खपरगंज में शुक्रवार देर रात दो पक्षों के बीच विवाद के बाद पथराव...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पत्रकारों से चर्चा में पद्मनिपुरी साध्वी ने कहा कि नगर पंचायत अध्यक्ष लगातार उनका पीछा करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जहां भी उनका आना-जाना होता है, वहां पहुंचकर लोगों को उनके खिलाफ भड़काने का प्रयास किया जाता है। साध्वी ने कहा कि सामाजिक और धार्मिक आयोजनों में भी उनके साथ दुर्व्यवहार किया जाता है और साधु-संत समाज के बीच सार्वजनिक रूप से अपमानित किया जाता है।

‘कामुक मानसिकता से प्रेरित’

पद्मनिपुरी साध्वी ने पत्रकारों से चर्चा में नगर पंचायत अध्यक्ष पर गंभीर व्यक्तिगत आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि वह लवकुश कश्यप की मानसिकता और मंसूबों को समझ चुकी हैं। साध्वी ने आरोप लगाया कि अध्यक्ष कामुक मानसिकता से प्रेरित होकर उन्हें लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं। उनका आरोप है कि चपोरा स्थित मठ, जहां वह रहकर साधना करती हैं, वहां तक पहुंचकर अशोभनीय इशारे और हरकतें की जाती हैं, जिससे वह स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रही हैं।

उज्जैन में संत दीक्षा, चपोरा मठ में साधना

पद्मनिपुरी साध्वी ने बताया कि उन्होंने उज्जैन में संत दीक्षा ग्रहण की है और वर्तमान में चपोरा स्थित एक मठ में रहकर साधना कर रही हैं। उन्होंने कहा कि लगातार हो रही घटनाओं का उनकी मानसिक स्थिति पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है और अब उन्हें अपनी सुरक्षा की चिंता सताने लगी है।

पुराने विवाद का भी किया जिक्र

आवेदन में पद्मनिपुरी साध्वी ने आश्रम परिसर में पूर्व में हुए एक विवाद का भी जिक्र किया है। साध्वी के अनुसार, आश्रम में स्थापित सीमेंट टैंक को लेकर विवाद की स्थिति बनी थी, जिसके बाद गांव के नागरिकों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में समझाइश दी गई थी।

निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग

पद्मनिपुरी साध्वी ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर नगर पंचायत अध्यक्ष लवकुश कश्यप और उनके सहयोगियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने तथा उन्हें सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।

हालांकि, इस मामले में नगर पंचायत अध्यक्ष लवकुश कश्यप का पक्ष सामने नहीं आया है। समाचार प्रकाशित होने तक पुलिस की ओर से भी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया जारी नहीं की गई थी। मामले की वास्तविक स्थिति पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।