LIVE UPDATE
Big news

हाईकोर्ट की आखिरी चेतवानी,,FIR का देंगे आदेश…हड़बड़ाया जलसंसाधन…तत्काल सीनियर का थमाया दिया सीई का पद

हाईकोर्ट की चेतावनी से कांप गया जल संसाधन विभाग

बिलासपुर—एसई लिस्ट में सबसे जूनियर अधिकारी को प्रभारी बनाकर सीई की कुर्सी दिए जाने पर हाईकोर्ट ने नाराजगी जाहिर किया है। हाईकोर्ट से एफआईआर की चेतावनी पर विभाग ने अब सीनियर कर्मचारी को पोस्टिंग और प्रभार दिया है। जानकारी देते चलें कि जल संसाधन विभाग में नियमित अधिकारी रहते हुए एसई लिस्ट में सबसे नीचे के अधिकारी को प्रभारी बनाकर सीई की कुर्सी दी गई। प्रमोशन में हुई गड़बड़ी पर हाईकोर्ट ने विभाग को जमकर फटकारा और एफआईआर की चेतावनी दी।

मामले की सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की बेंच ने नाराजगी जताते हुए विभाग को फटकारा। कोर्ट ने आला अफसर से पूछा कि नियम कानून क्यों नहीं मानते। याचिकाकर्ता के प्रकरण का अब तक निराकरण क्यों नहीं किया गया। मामला अवमानना का बनता जा रहा है। हाईकोर्ट ने जल संसाधन विभाग को नोटिस जारी कर स्पष्ट किया कि आखिरी मौका दिया जाता है। यदि आज ही प्रकरण का निराकरण करें अन्यथा एफआईआर का आदेश देंगे। हाईकोर्ट के सख्त रूख को भांपते हुए जलसंसाधन विभाग ने तत्काल फाइल चलाकर याचिकाकर्ता जेआर भगत को सीई बनाया है।

जानकारी देते चलें कि जल संसाधन विभाग में कार्यपालन अभियंता से अधीक्षण अभियंता के पद पर प्रमोशन किया गया था। प्रमोशन के बाद एसई की लिस्ट में अरुण साय फर्स्ट और सतीश कुमार टेकाम सीनियारिटी में 15 वें नंबर पर हैं। विभाग ने साय की वरिष्ठता को दरकिनार करते हुए टेकाम को रायपुर जल संसाधन विभाग में सीई बना दिया। इसे लेकर अरुण साय ने आपत्ति जताई।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close