बिलासपुर…. मिनी स्टेडियम और गवर्नमेंट स्कूल के पास चाकू लहराकर राहगीरों को डराने-धमकाने वाले बदमाश पर सिटी कोतवाली पुलिस ने शिकंजा कस दिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपी को धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस के मुताबिक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर शहर में गुंडा-बदमाशों और आदतन अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। इसी क्रम में 4 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि शेख ईमारान उर्फ शेख मुसा उर्फ गिलू मिनी स्टेडियम गवर्नमेंट स्कूल के पास धारदार हथियार लहराकर आने-जाने वाले लोगों को धमका रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
एक नाम बदला, एक महोत्सव संवरा—तीजा मिलन में मुख्यमंत्री साय की दो बड़ी घोषणाएं
एक नाम बदला, एक महोत्सव संवरा—तीजा मिलन में मुख्यमंत्री साय की दो बड़ी घोषणाएं
बिलासपुर... बहतराई स्टेडियम रविवार को छत्तीसगढ़ी संस्कृति, परंपरा और तीजा के उल्लास का साक्षी बना। बड़ी संख्या में माताएं-बहनें पारंपरिक वेशभूषा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज कुमार पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद हुआ।

पुलिस ने आरोपी शेख ईमारान उर्फ शेख मुसा उर्फ गिलू, निवासी फजल बाड़ा, गांधी चौक के पास, बिलासपुर के खिलाफ अपराध दर्ज कर धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
ज्ञान क्लिक पर, सफलता मेहनत पर; राज्यपाल डेका ने विद्यार्थियों को दिया सफलता का सिद्ध मंत्र
ज्ञान क्लिक पर, सफलता मेहनत पर; राज्यपाल डेका ने विद्यार्थियों को दिया सफलता का सिद्ध मंत्र
बिलासपुर... इंटरनेट और तकनीक ने ज्ञान तक पहुंच आसान कर दी है, लेकिन सफलता की राह आज भी समय के सदुपयोग,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.