LIVE UPDATE
Chhattisgarh

स्वर्ण पदक पाने वाला विकासखंड…स्वास्थ्य सुविधा का बुरा हाल… गर्भवती महिला को ट्रैक्टर-ट्रॉली से लाया गया अस्पताल

बलरामपुर (पृथ्वी लाल केशरी)।..बलरामपुर-रामानुजगंज जिले का शंकरगढ़ विकासखंड, जिसे हाल ही में संपूर्णता अभियान के तहत समग्र प्रदर्शन के लिए राज्य शासन से स्वर्ण पदक मिला है। स्वास्थ्य सुविधाओं के मामले में शर्मनाक तस्वीर पेश कर रहा है। सरकारी दावों के विपरीत, जमीनी हकीकत यह है कि यहां बुनियादी स्वास्थ्य व्यवस्था तक सुलभ नहीं है।

ताज़ा उदाहरण — कुमारी गांव के लोहाराटांड़ की एक गर्भवती महिला को अचानक पेट में तेज़ दर्द उठा। गांव में सड़क और परिवहन सुविधा नहीं होने के कारण, परिजनों को उसे ट्रैक्टर की ट्रॉली में गद्दा बिछाकर शंकरगढ़ शासकीय अस्पताल तक लाना पड़ा।

जानकारों का कहना है — “जिस ट्रैक्टर में बैठना तकलीफ़देह होता है, उसमें प्रसव पीड़ा से जूझ रही महिला के लिए सफर कितना कष्टकारी रहा होगा, अंदाज़ा लगाया जा सकता है।”

शंकरगढ़ अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद महिला को बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

यह कोई पहला मामला नहीं है। बलरामपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की अव्यवस्था बार-बार सामने आ रही है, लेकिन हालात सुधारने के लिए ठोस कदम अब तक नहीं उठाए गए हैं। ग्रामीण इलाकों के लोग रोज़ाना इस बदहाल व्यवस्था की कीमत अपनी जान और स्वास्थ्य से चुका रहे हैं।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close